web-browser-in-hindi

Web Browser Kya Hai – कार्य, प्रकार, फाउंडर, इतिहास

इस लेख में आपको Web Browser Kya Hai, वेब ब्राउज़र कितने प्रकार के होते हैं और ब्राउज़र कैसे काम करता है यह सभी जानकारी दूंगा| आप एक इंटरनेट यूजर हैं और आप गूगल या फिर किसी और सर्च इंजन का इस्तेमाल करके इन्टरनेट पर सर्च तो करते ही होंगे जिसके लिए आप Web Browser का इस्तेमाल भी करते होंगे, तो आखिर यह ब्राउज़र होता क्या है और काम कैसे करता है यह जानने के लिए इस लेख को आखिर तक पढ़ें|

Web Browser एक प्रकार का सॉफ्टवेर होता है जो इन्टरनेट सुविधाओं को इस्तेमाल करने में काम आता है| वेब ब्राउज़र की मदद से हम इन्टरनेट पर किसी भी वेबसाइट को खोज सकते हैं और उसके वेब पेज को खोल सकते हैं जैसे की आप मेरे इस लेख को वेब ब्राउज़र पर पढ़ रहे हैं|

आज हम सभी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और इस इंटरनेट का सही से इस्तेमाल करने के लिए एक सॉफ्टवेर एप्लीकेशन का इस्तेमाल होता है जिसे Web Browser कहा जाता है|

web-browser-kya-hai
वेब ब्राउज़र क्या है

Definition of Web Browser in Hindi – Web Browser Kya Hai in Hindi

वेब ब्राउज़र एक प्रकार का सॉफ्टवेर एप्लीकेशन है जो क्लाइंट और सर्वर के बीच इंटरफ़ेस की तरह काम करता है जिसकी मदद से हम इन्टरनेट पर किसी भी तरह की जानकारी को सर्च करके प्राप्त कर सकते हैं| Web Browser के नाम से ही हम यह अनुमान लगा सकते हैं की Web यानि इंटरनेट और Browser यानि ढूँढना, इन दोनों शब्दों को जोड़ा जाए तो बनता है इन्टरनेट पर जाकर किसी जानकारी को ढूँढना|

आजकल इंटरनेट का जमाना चल रहा है और आप सभी इंटरनेट का इस्तेमाल करते है जिसकी वजह से आप कहीं ना कहीं वेब ब्राउज़र का भी इस्तेमाल करते होंगे तो आपको यह जरूर जानना चाहिए की वेब ब्राउज़र क्या होता है| वेब ब्राउज़र एक ऐसा माध्यम है जिसकी वजह से हम इन्टरनेट पर उपलब्ध किसी भी जानकारी, विडियो, इमेज और सोंग को प्राप्त कर सकते हैं|

आज के समय इन्टरनेट वपराशकर्ता जब भी इन्टरनेट पर कुछ सर्च करते हैं तो उन्हें इसी वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल करना पड़ता है क्यूंकि वेब ब्राउज़र सर्च इंजन से कनेक्ट होकर कुछ ही सेकंड में सही जानकारी हमको लाकर देता है| वेब ब्राउज़र के बिना हम इन्टरनेट का सही से इस्तेमाल नहीं कर सकते|

जो लोग इन्टरनेट का इस्तेमाल करते हैं उन सभी ने वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल किया ही होगा क्यूंकि इसके बिना इन्टरनेट पर किसी भी जानकारी को प्राप्त करना बहोत मुश्किल हो जाता है| आज के समय में हमें लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल में ब्राउज़र देखने को मिल जाता है|   

वेब ब्राउज़र क्या होता है

Web Browser Kya Hai इसे सीधी भाषा में बताये तो, ब्राउज़र इन्टरनेट पर मौजुद वेबपेजों को ढूंढ़कर उनमे मौजुद जानकारी को इन्टरनेट वपराशकर्ताओं तक पहोंचाता है और इन जानकारियों में इमेज, विडियो, मल्टीमीडिया, टेक्स्ट और ग्रफिक्स शामिल होता है|

इंटरनेट पर मौजूद सभी वेबसाइट किसी ना किसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से बनी होती है जिसे एक साधारण इंसान समज नहीं सकता, इन्ही वेबसाइट को ब्राउज़र इंसानों की भाषा में रूपांतरित करता है और हम इसे पढ़ पाते हैं| एक साधारण भाषा में वेब ब्राउज़र को ब्राउज़र  भी कहा जाता है जो हमें इन्टरनेट पर स्थित वेबसाइट को access करने में काम आता है|

आप जब कंप्यूटर या मोबाइल से इंटरनेट से जुड़ते हैं तो आप सब से पहेले ब्राउज़र खोलते हैं और फिर उसमे सर्च करते हैं, यह ब्राउज़र सर्च इंजन से जानकारी को लेकर आपतक पहोंचाता है और यह जानकारी एक बड़े सर्वर में संग्रह की जाती है|

इंटरनेट और वेब ब्राउज़र दोनों एक-दुसरे से जुड़े हुए हैं क्यूंकि इंटरनेट के बिना हम ब्राउज़र का इस्तेमाल नहीं कर सकते और ब्राउज़र के बिना इंटरनेट का| ब्राउज़र का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट का होना बहोत जरूरी होता है क्यूंकि ब्राउज़र सबसे पहेले सर्च करता है और सर्च की गयी जानकारी को इंटरनेट से लाकर आपतक पहोंचाता है| इंटरनेट से किसी भी जानकारी को लेने के लिए ब्राउज़र की जरुरत होती है|

वेब ब्राउज़र काम कैसे करता है

सभी वेब ब्राउज़र क्लाइंट सर्वर मॉडल पर काम करते हैं, क्लाइंट मतलब ब्राउज़र पर जानकारी सर्च करनेवाला और सर्वर मतलब वो जगह जहाँ इंटरनेट की सभी जानकारी को संग्रह करके रखा जाता है| इस मॉडल के इस्तेमाल करने की वजह से जब भी कोई इंसान इंटरनेट पर किसी जानकारी को सर्च करता है तो ब्राउज़र उस जानकारी को सर्वर से लाकर उनतक पहोंचाता है|

जब हम किसी भी जानकारी को ब्राउज़र पर सर्च करते हैं तो ब्राउज़र इंटरनेट पर मौजुद उन सभी वेबसाइट की लिस्ट हमें दिखाता है जहाँ यूजर द्वारा सर्च की गयी जानकारी मौजुद होती है|

जब यूजर ब्राउज़र पर किसी भी जानकारी को सर्च करता है तो ब्राउज़र वेबसाइट के सर्वर से जुड़कर उस जानकारी को उपलब्ध करवाता है| यहाँ यूजर एक क्लाइंट की तरह काम करता है और वेबसाइट एक सर्वर की तरह काम करता है| इस तरह वेब ब्राउज़र इंटरनेट पर मौजुद सभी जानकारी को यूजर के मोबाइल या कंप्यूटर पर दिखता है|

इंटरनेट पर यह जानकारी HTML में लिखी होती है यह एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, वेब ब्राउज़र इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को आसानी से समज लेता है और इस लैंग्वेज को ट्रांसलेट करके कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाता है जिसे हम आसानी से पढ़ सकते हैं|

HTML में http (Hyper Text Transfer Protocol) का इस्तेमाल होता है जिसकी वजह से ब्राउज़र सर्वर से कनेक्ट हो पाता है| सभी ब्राउज़र http प्रोटोकॉल को सपोर्ट करते हैं जिसकी वजह से ब्राउज़र सर्वर से जुड़कर सर्च की गयी जानकारी को यूजर तक पहोचाता है|

जब हम किसी वेबसाइट को सर्च करते है जैसे की www.digitaliffu.com तब ब्राउज़र DNS (Domain Name server) से कनेक्ट होता है, यहाँ डोमेन नेम digitaliffu.com है| इस DNS सर्वर में डोमेन नेम का IP एड्रेस होता है और यह IP एड्रेस एक वेब सर्वर का एड्रेस है जहाँ वेबसाइट के वेबपेज संग्रह होते हैं| DNS सर्वर वेब ब्राउज़र को यह IP एड्रेस देता है जिसके बाद ब्राउज़र इस एड्रेस की मदद से सर्च की गयी वेबसाइट से कनेक्ट हो पाता है और उस वेबसाइट को कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाता है|

Feature of Web Browser in Hindi

  • यह किसी भी वेबसाइट को सर्च करने का विकल्प देता है|
  • इसपर हम वेबपेज को दोबारा लोड कर सकते हैं|
  • वेब ब्राउज़र HTML का सपोर्ट करनेवाली सभी वेबसाइट का टेक्स्ट आधारित यूजर इंटरफ़ेस प्रदान करता है|
  • यह कुछ प्रोटोकॉल का समर्थन करता है जिनकी वजह से हम एक वेबपेज से दुसरे वेबपेज पर जा सकते हैं|
  • वेब ब्राउज़र ई-मेल जैसी कई सुविधाओं का समर्थन करता है जिसकी वजह से आप एक जगह से दूसरी जगह मेसेज, इमेज और विडियो भेज सकते हैं| 
  • ब्राउज़र एक ही विंडो विभिन्न टेब की मदद से कई सारी जानकारियाँ सर्च करने का विकल्प देता है|
  • वेब ब्राउज़र पॉप-अप ब्लॉकर्स नाम की सुरक्षा देता है जिसकी मदद से हम अनचाही विंडो को पॉप-अप होने से रोक सकते हैं|
  • ब्राउज़र पर Home बटन होता है जिसकी मदद से हम सीधे ब्राउज़र के होमपेज पर पहोंच जाते हैं|
  • वेब ब्राउज़र हमें अपना पसंदीदा सर्च इंजन इस्तेमाल करने का विकल्प देता है जिसकी वजह से हम किसी भी सर्च इंजन को इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • यह उपयोगकर्ताओं को बुकमार्क का विकल्प देता है जिसकी मदद से भविष्य में बुकमार्क किये हुए वेबपेज पर पहोंचना बहोत ही आसान और तेज हो जाता है| 
  • यह उपयोगकर्ताओं को गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए वेब हिस्ट्री, कूकीज और कैश डिलीट करने का विकल्प देता है|
  • वेब ब्राउज़र की कार्यक्षमता बढाने के लिए यह वेब एक्सटेंशन का विकल्प देता है|

Components of Web Browser – वेब ब्राउज़र के घटक

User Interface: यह एक ऐसा इंटरफ़ेस है जहाँ उपयोगकर्ताओं को सर्च बार, रिफ्रेश बटन, मेनू बार और बुकमार्क का विकल्प दिया जाता है|

Browser Engine: यह इंटरफ़ेस को इंजन से जोड़ता है जो आनेवाले इनपुट में हेरफेर करके इंजन की निगरानी करता है|

Networking: प्रोटोकॉल एक यूआरएल प्रदान करता है और सभी प्रकार की सुरक्षा, गोपनीयता और संचार का प्रबंधन करता है।

Data Storage: यह आपके डाटा यानि जानकारी को कूकीज की मदद से संग्रह करता है|

JavaScript Interpreter: यह जावा स्क्रिप्ट कोड को एक्सीक्यूट करके उसका ट्रांसलेशन करता है जिसके बाद यूजर की स्क्रीन पर इसका ट्रांसलेशन दीखता है|

Founder of web Browser

जैसा की मैंने आपको पहेले बताया की किसी भी वेबसाइट को HTML लैंग्वेज में बनाया जाता है और सभी इंसान इस लैंग्वेज को नहीं समज सकते इसलिए टीम बर्नस-ली ने एक सॉफ्टवेर बनाया जिसमे HTML में लिखे गए कोड टेक्स्ट, इमेज, विडियो और ग्राफिकल फॉर्म में दिखने लगे और इस सॉफ्टवेर को आज ब्राउज़र या फिर वेब ब्राउज़र के नाम से जाना जाता है|

ब्रिटिश कंप्यूटर वैज्ञानिक टीम बर्नस-ली ने युरोपीय संगठन CERN में काम करते हुए 1990 में दुनिया का सबसे पहेला वेब ब्राउज़र बनाया था| उन्होंने इसे वर्ल्ड वाइड वेब का नाम दिया था जिसे बदलकर नेक्सस कर दिया गया|

History of Web Browser in Hindi

1993 में Mosaic नाम एक नया ब्राउज़र आया जिसे Marc Andreessen ने उनकी टीम के साथ मिलकर बनाया था| यह उस समय का सबसे लोकप्रिय ब्राउज़र बन गया था क्यूंकि यह एक ही स्क्रीन पर टेक्स्ट और इमेज दोनों को दिखा सकता था| 1994 में Marc Andreessen ने Mosaic जैसा दूसरा वेब ब्राउज़र बनाया था जिसका नाम Netscape Navigator था| उस समय सभी लोग Netscape Navigator का इस्तेमाल करने लगे थे और यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय ब्राउज़र बन गया था|

1995 में Microsoft कंपनी ने Internet Explorer नाम का एक नया ब्राउज़र लोंच किया था जो विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मुफ्त में आता था| Netscape Navigator ब्राउज़र को पैसे देकर इस्तेमाल करना पड़ता था जिसकी वजह से सभी ने Internet Explorer का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था| इसी वजह से आज Netscape Navigator ब्राउज़र पूरी तरह से गायब हो गया है और आज के समय में किसी ने इसका नाम भी नहीं सुना है|

1999 तक Internet Explorer को 90% लोग इस्तेमाल करने लगे थे| 2000 के दशक की शुरुआत में ओपेरा, सफारी, गूगल क्रोम और मोज़िला फायरफॉक्स जैसे नए ब्राउज़र आये|

2010 तक इन सभी ब्राउज़र ने मिलकर Internet Explorer का 50% मार्किट कम कर दिया था|

 इस तरह धीरे धीरे इंटरनेट की दुनिया में नए नए ब्राउज़र नए नए फीचर के साथ आते गए और इंटरनेट का इस्तेमाल करना आसान होता गया|

Web Browser List

आज के समय कई लोकप्रिय और सुरक्षित वेब ब्राउज़र मौजुद हैं जिनकी लिसी यह है:

Google Chrome

जो लोग मुफ्त में तेजी से इंटरनेट पर कुछ सर्च करना चाहते हैं उन्हें यह ब्राउज़र जरूर इस्तेमाल करना चाहिए| यह ब्राउज़र आज सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो गया है और सभी ने इसका इस्तेमाल करा ही होगा|

Features

इसमें हम फ़ास्ट ब्राउज़िंग कर सकते हैं

यह मोबाइल डाटा बचाने का विकल्प देता है  

डाउनलोड की गयी इनफार्मेशन को इसमें ऑफलाइन देख सकते हैं

वौइस् सर्च का विकल्प देता है

सभी प्रकार के डिवाइस की स्क्रीन में इसे देख सकते हैं

Firefox

यब भी एक पोपुलर ब्राउज़र है जिसमे सर्च करना बिलकुल सुरक्षित है और इसे कंप्यूटर या लैपटॉप के लिये सबसे अच्छा ब्राउज़र माना जाता है| फायरफॉक्स अब एक नयी सुविधा भी देता है जिसकी वजह से हम सुपरकूकीज से बचकर सर्च कर सकते हैं और कोई हमें ट्रेक नहीं कर सकता|

Feature

ब्राउज़र विंडो से हम विडियो पॉप करके मल्टीटास्किंग कर सकते हैं

यह एक विस्तृत डार्क मोड देता है

सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत देता है जिससे हैक होने का खतरा कम हो जाता है

तेजी से मुफ्त में ब्राउज़िंग कर सकते हैं

Microsoft Edge

यह दुनिया का चौथा सबसे लोकप्रिय ब्राउज़र है जो ऑनलाइन शौपिंग करने के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है और इसे माइक्रोसॉफ्ट द्वारा संचालित किया जाता है|

Feature

यह सभी प्रकार के डिवाइस के लिए उपलब्ध है

इसमें हम एक्सटेंशन को कस्टमाइज कर सकते हैं

ऑनलाइन प्राइवेट रह सकते हैं

ट्रैकिंग को रोकता है

Safari

जो लोग सुरक्षित निजी तौर पर तेजी से कुछ सर्च करना चाहते है उन्हें सफारी ब्राउज़र इस्तेमाल करना चाहिए क्यूंकि इसमें प्राइवेसी और सिक्यूरिटी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है| इसे इस्तेमाल करने के लिए हमें पैसे देने पड़ते हैं|

Features

इसमें पावरफुल प्राइवेसी प्रोटेक्शन होता है

पॉवर कंसम्पशन कम होता है

HTML5 को सपोर्ट करता है

सफारी एक्सटेंशन भी उपलब्ध होता है

Opera

जो लोग सोशल मीडिया वेबसाइट ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उन लोगों के लिए यह सबसे अच्छा ब्राउज़र है और इसे गूगल क्रोम का सबसे अच्छा विकल्म कहा जाता है|

Features

इसमें स्पीड डायल होता है

पॉप-अप ब्लॉकिंग सिस्टम होता है

डाटा को सिंक्रोनाइज कर सकते हैं

रिसेंटली बंध किये हुए टेब को रिओपन कर सकते हैं

प्राइवेट ब्राउज़िंग कर सकते हैं

बिल्ट-इन एड ब्लॉकर होता है

ट्रैकिंग ब्लॉकर होता है

Brave

इस ब्राउज़र में हम क्रोम से ज्यादा स्पीड में सर्च कर सकते हैं और यह भी दुसरे ब्राउज़र की तरह सिक्योर और फ़ास्ट है|

इसकी स्पीड तेज होती है

33% बैटरी कम इस्तेमाल होती है

यह सिक्योर है

इसमें ब्राउज़िंग करने पर टोकन मिलते हैं

DuckDuckGo

यह एक सर्च इंजन है लेकिन स्मार्टफ़ोन में यह एक ब्राउज़र के रूप में भी उपलब्ध है| यह Android और IOS के लिए उपलब्ध है|

Netscape Navigator

यह 90 के दशक का सबसे लोकप्रिय ब्राउज़र था जिसे उस समय 90% लोग इस्तेमाल करते थे| इसे इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने पड़ते थे|

वेब ब्राउज़र के बारे में पूछे जानेवाले सवाल – FAQs

वेब ब्राउज़र क्या है?

Web Browser एक प्रकार का सॉफ्टवेर होता है जो इन्टरनेट सुविधाओं को इस्तेमाल करने में काम आता है| वेब ब्राउज़र की मदद से हम इन्टरनेट पर किसी भी वेबसाइट को खोज सकते हैं और उसके वेब पेज को खोल सकते हैं जैसे की आप मेरे इस लेख को वेब ब्राउज़र पर पढ़ रहे हैं|

वेब ब्राउज़र कितने प्रकार के होते हैं?

वेब ब्राउज़र कई प्रकार के होते हैं जिनमे Google Chrome, Microsoft Edge, Opera, Firefox और Safari जैसे ब्राउज़र शामिल हैं|

सबसे पहेला वेब ब्राउज़र कौन सा है और किसने बनाया था?

ब्रिटिश कंप्यूटर वैज्ञानिक टीम बर्नस-ली ने 1990 में दुनिया का सबसे पहेला वेब ब्राउज़र बनाया था और उन्होंने इसे वर्ल्ड वाइड वेब का नाम दिया था जिसे बदलकर नेक्सस कर दिया गया था|

सबसे तेज ब्राउज़र कौन सा है?

गूगल क्रोम सबसे तेज वेब ब्राउज़र है जिसकी कंप्यूटर और मोबाइल दोनों पर स्पीड ज्यादा है|

वेब ब्राउज़र क्या है उदाहारह सहित समझाइए?

Web Browser Kya Hai इसे सीधी भाषा में बताये तो, ब्राउज़र इन्टरनेट पर मौजुद वेबपेजों को ढूंढ़कर उनमे मौजुद जानकारी को इन्टरनेट वपराशकर्ताओं तक पहोंचाता है और इन जानकारियों में इमेज, विडियो, मल्टीमीडिया, टेक्स्ट और ग्रफिक्स शामिल होता है| गूगल क्रोम, सफारी, ओपेरा और फायरफॉक्स वेब ब्राउज़र के उदाहारह है|

Conclusion – Web Browser Kya Hai

इस लेख में मैंने आपको सबसे पहेले बताया की Web Browser Kya Hai फिर हमने देखा की यह काम कैसे करता है और इसके बाद हमने वेब ब्राउज़र के फीचर, फाउंडर, प्रकार और हिस्ट्री के बारे में जाना| यह लेख आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं|

इन्हें पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ाएं

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.