virtual-reality-kya-hai

Virtual Reality Kya Hai – VR कैसे काम करता है, इसके उपयोग

इस लेख में आपको बताऊंगा की Virtual Reality Kya Hai और इसके कितने प्रकार होते हैं और इसके साथ यह भी बताऊंगा की इसे इस्तेमाल करने के लिए किस डिवाइस की जरुरत पड़ती है| वर्चुअल रियलिटी के बारे में सभी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें|

आप लोगों में से ज्यादातर लोगों को Virtual Reality के बारे में कुछ भी पता नहीं होगा तो चलिए आपको बता दूं की वर्चुअल रियलिटी एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसकी मदद से हम एक Artificial World बना सकते हैं यानि की एक नकली दुनिया बना सकते हैं और उसमे मौजूद होने का एहसास कर सकते हैं जैसे की हम किसी परियों की दुनिया में जाने का एहसास कर सकते हैं या फिर समंदर में तैरने का एहसास कर सकते हैं|

वर्चुअल रियलिटी से जुडी और भी कई सारी मजेदार जानकारियों को जानने के लिए इस लेख को आखिर तक पढ़ें क्यूंकि इस लेख को पढने के बाद आपके मन में Virtual Reality के बारे में कोई भी शंका नहीं रहेगी|

What is Virtual Reality in Hindi – वर्चुअल रियलिटी क्या है

Virtual Reality Kya Hai इसे आसान शब्दों में कहा जाये तो यह एक ऐसी काल्पनिक दुनिया होती है जिसे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सॉफ्टवेर और हार्डवेर की मदद से बनाया जाता है और हमें यह महसूस कराया जाता है की हम उस दुनिया में हैं| वर्चुअल रियलिटी को सामान्य भाषा में विआर भी कहा जाता है|

इस नकली दुनिया का या फिर कहा जाये की Virtual Reality का एहसास करने के लिए हमें कुछ डिवाइस की जरुरत पड़ती है जिनके बारे में मैंने इसी लेख मे निचे बताया है| इन डिवाइस के इस्तेमाल से हमें ऐसा एहसास कराया जाता है की जैसे हम किसी और दुनिया में आ गए हैं|

आज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम इंसानों ने इतनी तरक्की करली है की हम सॉफ्टवेर और हार्डवेर के इस्तेमाल से एक ऐसी दुनिया में जीने का एहसास कर सकते हैं जो असली में है ही नहीं| वर्चुअल रियलिटी में सॉफ्टवेर की मदद से कंप्यूटर में एक 3D World बनाया जाता है जिसे हम हार्डवेर के इस्तेमाल से देख और सुन सकते हैं या फिर ऐसा भी कह सकते हैं की उस 3D World का हम असली में होने का एहसास कर सकते हैं|

इस कमाल की टेक्नोलॉजी की मदद से हम अपने मन में आनेवाले किसी भी विचार को आभासीरूप से देख सकते हैं और उसका अनुभव भी कर सकते हैं| यह इंसानों की परिकल्पना को 3D Graphics की मदद से दिखाने और उसे महसूस कराने में सक्षम है|

virtual-reality-kya-hai
Virtual Reality in Hindi

यह भी पढ़ें: Open Source Software Kya Hai और इन्हें क्यूँ इस्तेमाल किया जाता है?

यह भी पढ़ें: Linux OS Kya Hai और इसका इस्तेमाल तेजी से क्यूँ बढ़ रहा है?

Meaning of Virtual Reality in Hindi – वर्चुअल रियलिटी क्या होता है

वर्चुअल रियलिटी का meaning कुछ इस तरह होता है की इसमें हमें हार्डवेर की मदद से 3D Movie में एक ऐसी दुनिया दिखाई जाती है जिसे देखने पर हमें लगता है की हम उस दुनिया में पहोंच गए हैं और उस दुनिया का हम एहसास कर सकते हैं|

इस Virtual Reality में यूजर के लिए सॉफ्टवेर से एक ऐसा वातावरण बनाया जाता है जिसकी वजह से उस यूजर को ऐसा लगता है जैसे की वह किसी दूसरी दुनिया में आ गया हो| इस वातावरण का अनुभव करने के लिए यूजर को कुछ हार्डवेर का इस्तेमाल करना पड़ता है| यह एक ऐसा वातावरण होता है जिसमे यूजर चलकर उस जहग हो महसूस कर सकता है और वहां मौजूद चीजों को छू भी सकता है|

इस काल्पनिक वातावरण को Sound और 3D Visual Effect से बनाया जाता है जिसे Artificial World भी कहा जाता है| जिस वजह से यह एकदम असली वातावरण की तरह लगता है|

आज इस क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का इतना विकास हुआ है की जब हम VR की मदद से कोई गेम खेलते हैं और उस गेम में हम प्लेन चला रहे हैं तो हमें ऐसा लगता है की हम वास्तविकरूप से असली में प्लेन चला रहे हैं|   

Types of Virtual Reality in Hindi – वर्चुअल रियलिटी के प्रकार

Virtual Reality को सबसे पहेले Jaron Lanier ने  1980 के दशक में बनाया था जिसके बाद समय के साथ टेक्नोलॉजी का विकास होते गया और उसके साथ वर्चुअल रियलिटी में भी कई नयी नयी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया और इसे पहेले से बहेतर बनाया गया जिस वजह से आज का वर्चुअल रियलिटी सिस्टम पुराने ज़माने के वर्चुअल रियलिटी सिस्टम से काफी बहेतर है|

आज का जमाना टेक्नोलॉजी का है जिस वजह से वर्चुअल रियलिटी में बहोत तरक्की हुई है इसीलिए इसके आज कई प्रकार है जो निचे दिए गए हैं:

Non-Immersive Virtual Reality

Non-Immersive Virtual Reality को सॉफ्टवेर के जरिये बनाया जाता है जो एक आभासी वातावरण होता है| इसे उपयोग करते समय उपयोगकर्ता  इसके साथ असली वातावरण को भी नियंत्रित कर सकता है| नॉन इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी का सबसे अच्छा उदाहरण एक हाई ग्राफ़िक्सवाला विडियो गेम है|

Semi-Immersive Virtual Reality

Semi Immersive Virtual Reality में थोडा कम आभासी वातावरण होता है लेकिन फिर भी इसमें एक अच्छा अनुभव मिलता है| इसका आभासी वातावरण कितना अच्छा दिखेगा यह अच्छी रिजोल्यूशनवाली डिस्प्ले, हाई ग्राफ़िक्स कार्डवाले कंप्यूटर और प्रोजेक्टर पर निर्भर करता है| सेमी इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी का इस्तेमाल सिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में ज्यादा होता है|

Fully-Immersive Virtual Reality

Fully Immersive Virtual Reality में हमें आभासी वातावरण के साथ ऑडियो का अनुभव भी कराया जाता है और इसमें दुसरे दोनों प्रकार से ज्यादा अच्छा रेसोल्यूशन होता है| इस प्रकार के वर्चुअल रियलिटी की गुणवत्ता बहोत अच्छी होती है और इसका अनुभव करने के लिए हमें हेड माउंट डिस्प्ले इस्तेमाल करना पड़ता है| इसमें उपयोगकर्ता को Virtual World का अच्छे से अहसास होता है क्यूंकि इसमें उपयोगकर्ता हेड माउंट डिस्प्ले और ग्लव्स का इस्तेमाल करता है जिस वजह से वह Mentally और Physically दोनों रूप से वर्चुअल वर्ल्ड से जुड़ जाता है|

Desktop Virtual Reality

Desktop VR में कंप्यूटर डेस्कटॉप का उपयोग करके यूजर को किसी प्रोजेक्टर या बड़े मॉनिटर के बिना एक बड़ी स्क्रीन पर VR का अनुभव कराया जाता है|

Augmented Reality

Augmented Reality वर्चुअल रियलिटी का एक बहोत ही शानदार प्रकार है जिसकी मदद से वर्चुअल रियलिटी टेक्नोलॉजी में इजाफा हुआ है| ऑगमेंटेड रियलिटी की मदद से हम अपनी असली दुनिया में वर्चुअल रियलिटी का मजा ले सकते हैं यानी की जैसे हम कोई बुक पढ़ रहे हैं और उसमे कुछ पक्षियों के चित्र दुरे हुए हैं और वह असली पक्षियों की तरह उड़ने लगे इसे ही ऑगमेंटेड रियलिटी कहा जाता है|

virtual-reality-in-hindi
Virtual Reality Kya Hota hai

Features of Virtual Reality in Hindi

वीआर हमें एक ऐसी नयी दुनिया का अनुभव कराता है जो वास्तविकरूप से कहीं मौजूद नहीं है और यह अनुभव बहोत ही रोमांचक होता है|

यह देखने में एकदम असली दुनिया की तरह लगता है जिसकी वजह से इसे Virtual World (काल्पनिक दुनिया) भी कहा जाता है|

इसे कंप्यूटर में 3D Graphics की मदद से बनाया जाता है|

VR के क्षेत्र में आज हमने इतनी तरक्की कर ली है की इसे हम अपने दिमाग और अपने हाथों से भी अनुभव कर सकते हैं|

Virtual Reality में किन equipment का इस्तेमाल किया जाता है?

वर्चुअल रियलिटी की दुनिया का अनुभव करने के लिए हमें कुछ equipment का इस्तेमाल करना पड़ता है और इन equipment की मदद से कोई भी VR का अच्छे से अनुभव कर सकता हैं|

  • Head Mounted Displays (HMDs): हेड माउंटेड डिस्प्ले को सिरपर आँखों के सामने पहेना जाता है| यह एक हेलमेट की तरह होता है जो बड़ी आसानी से सिरपर फिट हो जाता है| इसमें दोनों आँखों के आगे एक डिस्प्ले होता है जिसकी मदद से यूजर को 3D Image दिखाई देती है|
  • Immersive Rooms: यह एक प्रकार का रूम होता है जिसमे हमें वीआर का अनुभव करने के लिए HMD पहेननी की जरुरत नहीं पड़ती क्युकी इस Immersive Room में ही हमें 3D Images दिखाई जाती है जो बिलकुल HMD में दिखाई जानेवाली Images की तरह होती है|
  • Datagloves: Datagloves और कुछ नहीं बल्कि एक डिजिटल दस्ताना है जिसे हाथ में पहनकर VR का अनुभव करने के लिए बनाया गया है| यह एक प्रकार का Tracking Device है जिसमे Sensor और Motion Tracker का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से उपयोगकर्ता काल्पनिक दुनिया में मौजूद चीजों को अपने हाथों से छूकर महसूस कर सकता है| वर्चुअल रियलिटी की दुनिया को देखने से तो अच्छा अनुभव होता है लेकिन जब हम इस दुनिया में मौजूद चीजों को छू सके तो वह अनुभव बहोत ही बढ़िया हो जाता है इसी विचार को ध्यान मे रखकर Datagloves को बनाया गया है|
  • Wand: यह एक प्रकार का डिवाइस होता है जिसमे Sensor और Button होते हैं जिसकी मदद से उपयोगकर्ता Virtual Reality से Physically जुड़ सकता है और उसका अच्छी तरह से अनुभव कर सकता है|

How to work Virtual Reality in Hindi – वर्चुअल रियलिटी कैसे काम करता है?

वर्चुअल रियलिटी कंप्यूटर में बनायीं गई 3D Images या फिर 3D Movie होती है जिसे ग्राफ़िक्स की मदद से बनाया जाता है| इसके बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण काम यह होता है की इसे यूजर को किस तरह दिखाया जाये| इस 3D Movie को यूजर को दिखाने के लिए HMD का इस्तेमाल किया जाता है|

HMD की मदद से यह मूवी यूजर को कुछ ऐसे दिखाई देते है जैसे की वह कोई मूवी नहीं बल्कि एक असली दुनिया को देख रहा हो और इसके साथ इस काल्पनिक दुनिया को देखने अलावा इसका अनुभव करने के लिए Datagloves इस्तेमाल किये जाते हैं| इन डाटाग्लव्स की मदद से यूजर जिस काल्पनिक दुनिया को देख रहा होता है उसे अपने हाथों से छू कर महसूस भी कर सकता है| इस तरह से Virtual Reality काम करता है|

Uses of Virtual Reality in Hindi – वर्चुअल रियलिटी के उपयोग

Virtual Reality Kya Hai और इसका अनुभव करने के लिए हमें किन डिवाइस की जरुरत पड़ती है यह तो मैंने आपको बता दिया है और अब में आपको बताऊंगा की इस टेक्नोलॉजी का उपयोग किस-किस क्षेत्र में किया जाता है|

 इस अदभुत टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में किया जाता है|

  • शिक्षा क्षेत्र: किसी भी विषय के बारे में अच्छे से समजने के लिए उसे अच्छे से देखना और सुनना पड़ता है और वर्चुअल रियलिटी की मदद से यह संभव हो जाता है| यही वजह है की शिक्षा क्षेत्र में इसका उपयोग हो रहा है|
  • स्वास्थ्य क्षेत्र: जैसा की मैंने पहेले बताया की किसी भी वस्तु के बारे में समजने के लिए उसे अच्छे से देखना जरुरी है उसी तरह स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रसिक्षण के लिए इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शूरू किया गया है और जिन लोगों को इस टेक्नोलॉजी की मदद से प्रशिक्षित किया गया है उनका परिणाम सामान्य लोगों से काफी अच्छा होता है| यह तकनीक किसी भी चिकित्सा पद्धति को बड़ी सरलता से समजाने में निपूर्ण है जिस वजह से इसका स्वास्थ्य क्षेत्र में उपयोग बढ़ता ही जा रहा है|
  • रक्षा क्षेत्र: इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सबसे पहेले रक्षा क्षेत्र में ही किया गया था| Virtual Reality का इस्तेमाल रक्षा क्षेत्र में हथियारों का प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है जैसे की किसी नए हथियार को समजने और उसे इस्तेमाल करने के तरीके को जानने के लिए किया जाता है| फाइटर प्लेन और हेलीकाप्टर की ट्रेनिग देने के लिए पहेले VR का ही इस्तेमाल किया जाता है|
  • खेल क्षेत्र: आज कई विकसित देशों में खिलाडियों को उनके खेल में ज्यादा बहेतर बनाने या फिर उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए VR की मदद ली जाती है|
  • मनोरंजन क्षेत्र: आज फिल्मजगत में Virtual Reality को इस्तेमाल करके उस फिल्म में दिखाए गए VFX की गुणवत्ता में बढ़ोतरी की जाती है| एक अच्छे VFX वाली फिल्म को वीआर की मदद से देखा जाये तो वह अनुभव एक अलग ही लेवल का होता है जो आपको थिएटर में भी नहीं मिलता|

FAQs – Virtual Reality के बारे में पूछे जानेवाले सवाल

वर्चुअल रियलिटी क्या है समझाइए?

वर्चुअल रियलिटी एक काल्पनिक द्रश्य है जिसे 3D Movie की तरह बनाया जाता है लेकिन इसे हम हार्डवेर की मदद से Physically और Mentally महसूस कर सकते हैं|

वर्चुअल रियलिटी के प्रकार क्या हैं?

वर्चुअल रियलिटी के कुछ मुख्य प्रकार यह हैं: नॉन-इमर्सिव, इमर्सिव, सेमी-इमर्सिव, फुल्ली-इमर्सिव, डेस्कटॉप वीआर, प्रोजेक्शन वीआर, ऑगमेंटेड रियलिटी |

Conclusion – Virtual Reality Kya Hai

इस लेख में मैंने आपको बताया की Virtual Reality Kya Hai और इसके कितने प्रकार हैं और इसके बाद मैंने बताया की वर्चुअल रियलिटी का अनुभव करने के लिए किन किन डिवाइस की जरुरत पड़ती है और फिर बताया की Virtual Reality का क्या क्या इस्तेमाल होता है और इसे क्यूँ इस्तेमाल किया जाता है| इस तरह मैंने आपको इस लेख में वर्चुअल रियलिटी के बारे में सभी तरह की जानकारी दी है| आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं|

इन्हें भी जरूर पढ़ें

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.