इस लेख में आपको Trojan Horse Virus Kya Hai बताऊंगा और इसके साथ यह भी बताऊंगा की हम वो कौन सी गलती करते हैं जिसकी वजह से यह हमारे System में आ जाता है और यह भी बताऊंगा की हमें इससे बचने के लिए क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए| Trojan Horse Virus के बारे में अच्छे से जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें|
जब Hacker किसी System या Computer को Hack करके अपने Control में लेना चाहते हैं तो वह Trojan Horse Virus का इस्तेमाल करते हैं| इसकी मदद से हैकर किसी भी Computer को दूर से Remote की तरह कंट्रोल कर सकते हैं और वह एडमिन की इजाजत के बिना उस कंप्यूटर में कुछ भी कर सकते हैं|
What is Trojan Horse in Hindi – ट्रोजन हॉर्स क्या है
ट्रोजन हॉर्स नाम से सभी को यह लगता है की यह कोई घोडा होगा लेकिन यह कोई घोडा नहीं बल्कि एक प्रकार का खतरनाक Computer Malware है जो यूजर की Permission से ही कंप्यूटर में प्रवेश करता है| जी हाँ, आप लोगों ने सही पढ़ा यह मैलवेयर यूजर की परमिशन से ही कंप्यूटर में प्रवेश करता है|
जब आप किसी लुभावने विज्ञापन को देखकर किसी Software या Application को अविश्वसनीय माध्यम से अपने सिस्टम में Install कर लेते है तो उसी के जरिये यह आपके सिस्टम में आता है| मतलब की आपने किसी अविश्वसनीय Website पर कुछ ऐसे विज्ञापन देखे होंगे की जो यह बताते हैं की इस सॉफ्टवेर को डाउनलोड करने से आपके कंप्यूटर की स्पीड बढ़ जाएगी, इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से आपके फ़ोन में स्टोरेज बढ़ जाएगी|
यह सभी फर्जी सॉफ्टवेर या फिर Malicious Software होते हैं और अगर इन सॉफ्टवेर को आप अपने सिस्टम में Install करते हैं तो इसका मतलब यह है की आप अपने सिस्टम में Trojan Horse इनस्टॉल कर रहे हैं| इस तरह से आप खुद अपने सिस्टम में ट्रोजन हॉर्स को ले आते हैं|
आप लोग सोच रहे होंगे की इस Malware का नाम ट्रोजन हॉर्स क्यूँ रखा गया तो चलिए में इसका भी जवाब बता देता हूँ|
कुछ वर्षों पहेले की यह घटना है जब Troy शहर के राजकुमार को स्पार्टा शहर की राजकुमारी से प्यार हो गया था जिसकी वजह से वह राजकुमार उस राजकुमारी को अपने साथ अपने शहर Troy ले गया था| इस घटना से स्पार्टा के राजा को बहोत गुस्सा आया और उन्होंने ट्रॉय शहर पर हमला कर दिया|
लेकिन इस हमले से ट्रॉय शहर को कोई फरक नहीं पड़ा बल्कि स्पार्टा को नुकशान हुआ क्यूंकि ट्रॉय शहर के चारों तरफ बहोत ऊँची ऊँची दीवारें बनी हुई थी जिस वजह से स्पार्टा के सैनिक ट्रॉय शहर पर हमला नहीं कर सके| यह युद्ध इसी तरह से चलता रहा लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं आ रहा था जिस वजह से स्पार्टा के राजा ने एक युक्ति लगाईं और उन्होंने एक बड़ा लकड़े से बना हुआ घोडा ट्रॉय शहर के बाहर रख दिया और उस घोड़े में कुछ सैनिकों को छुपा दिया|
जब ट्रॉय शहर के सैनिकों ने उस घोड़े को देखा तो उन्हें वह बहोत अच्छा लगा और उस घोड़े को वह शहर के अंदर ले गए| जब रात हुई तो उस घोड़े में छुपे हुए सैनिक बाहर निकले और उन्होंने ट्रॉय शहर के सभी दरवाजें खोल दिए और स्पार्टा के सैनिक जो शहर के बाहर छुपे हुए थे वह शहर के अंदर आ गए और उन्होंने हमला कर दिया|
इस तरह ट्रॉय शहर का राजा अपने ही हाथों से जंग हार गया| इसी तरह Trojan Horse Malware हमें अलग अलग तरह से लुभाता है और हम उसे अपने कंप्यूटर में इनस्टॉल कर लेते हैं और अपने ही हाथों से अपने कंप्यूटर की बर्बादी का कारण बनते हैं|
आशा करता हूँ की आप लोगों को यह समज में आ गया होगा की आखिर इस मैलवेयर का नाम ट्रोजन हॉर्स क्यूँ रखा गया है|

Meaning of Trojan Horse in Hindi – ट्रोजन हॉर्स का मतलब क्या होता है
ट्रोजन हॉर्स का मतलब एक हानिकारक प्रोग्राम या सॉफ्टवेर होता है जो किसी भी सिस्टम में यूजर की इजाजत बिना चालाकी से घुसता और उस सिस्टम के डाटा को चुरा लेता है या उसे मिटा देता है|
Trojan Horse Kya Hai इसे आसान शब्दों में कहा जाये तो यह एक ऐसा Malicious Software होता है जो यूजर के सामने कुछ और काम करता है और यूजर के पीठ पीछे उसके कंप्यूटर में मौजूद जरूरी जानकारी को हैकर तक पहोंचाता है| कंप्यूटर के लिए हानिकारक इस सॉफ्टवेर का इस्तेमाल हैकर द्वारा किसी भी सिस्टम को अपने कंट्रोल में करने के लिए किया जाता है|
Trojan Horse क्या नुकशान करता है?
- ट्रोजन हॉर्स आपके सिस्टम में आ गया है तो यह आपके सिस्टम को कुछ इस प्रकार के नुकशान पहोंचा सकता है|
- यह आपके कंप्यूटर को क्रेश कर सकता है या फिर उसे हद से ज्यादा स्लो कर सकता है|
- यूजर के कंप्यूटर में मौजूद जरूरी जानकारियों को चुराकर हैकर तक पहोंचा सकता है जैसे की जरूरी पासवर्ड|
- कंप्यूटर में मौजूद Files को नष्ट कर सकता है या फिर उन्हें Update कर सकता है|
- अगर आप ऑनलाइन पैसे की आप-ले करते हैं तो यह आपके खाते में से पैसे भी निकाल सकता है|.
- यूजर की गतिविधियों पर नजर रखता है|
- Web Browser की Settings में छेड़छाड़ कर सकता है|
- अपने जैसे दुसरे और Malware ओ इनस्टॉल कर सकता है|
- यह भी पढ़ें: जानें Linux क्यूँ Windows से बहेतर है?
- यह भी पढ़ें: Computer Virus को किस तरह Computer से Remove किया जाता है?
Trojan Horse Virus Computer में कैसे आता है?
Trojan Horse कंप्यूटर में हमारे द्वारा की गयी गलतियों की वजह से ही आता है जैसे की मैंने आपको पहेले ही बताया की हम किसी तरह के लालच में आ जाते हैं जैसे की कुछ Scam Ads हमें बताते हैं की इस सॉफ्टवेर को इनस्टॉल करने से कंप्यूटर की स्पीड रोकेट की तरह हो जाएगी|
इस तरह के Scam से हमें बचना चाहिए क्यूंकि इन्ही के द्वारा ही हमारे कंप्यूटर में Trojan Horse का प्रवेश होता है और इस तरह के स्कैम सॉफ्टवेर को डाउनलोड करने से हमारे कंप्यूटर की स्पीड रोकेट की तरह होने के बजाये कछुए की तरह हो जाती है|
कई लोग Paid Software को Free में डाउनलोड करने के चक्कर में किसी अविश्वसनीय वेबसाइट पर चले जाते हैं और वहां से उस Paid Software को Free में डाउनलोड कर लेते हैं| लेकिन मैंने पहेले भी बताया है की Trojan Horse Malware हमारे द्वारा की गयी गलतियों की वजह से ही हमारे सिस्टम में आता है|
जब हम उस Paid Software को किसी Scam Website से Free में डाउनलोड करते हैं तो उसके साथ Trojan Horse भी हो सकता है| इसलिए हमें कभी भी लालच में आकर किसी थर्ड पार्टी से सॉफ्टवेर या एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करनी चाहिए|
Trojan Horse से Computer को कैसे बचाएं?
अब में आपको जो भी बताने जा रहा हूँ उसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर को Trojan Horse ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के कंप्यूटर वायरस या मैलवेयर से बचा सकते हैं|
सबसे पहेले तो आपको अपने सिस्टम को हंमेशा Update रखना चाहिए क्यूंकि Updated सिस्टम में हैकर जल्दी किसी तरह का Bug नहीं निकाल सकते जिसकी वजह से वह उस सिस्टम को ट्रोजन हॉर्स या किसी और मैलवेयर की मदद से हैक नहीं कर सकते|
अविश्वसनीय स्त्रोत से किसी भी प्रकार का सॉफ्टवेर या एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करना चाहिए|
किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए Document को Open नहीं करना चाहिए|
किसी भी Third Party Website से कुछ भी डाउनलोड नहीं करना चाहिए|
कंप्यूटर में सिक्यूरिटी सिस्टम को हंमेशा ON रखें जैसे Firewall |
Paid या फिर Free Antivirus को अपने कंप्यूटर में जरूर Install करके रखें|
किसी भी तरह को अनजान Link पर गलती से भी क्लिक ना करें|
जो वेबसाइट Secure नहीं हैं उनपर visit करने से बचें|
FAQs – Trojan Horse के बारे में पूछे जानेवाले सवाल
ट्रोजन हॉर्स वायरस क्या है?
ट्रोजन हॉर्स वायरस कंप्यूटर के लिए एक नुकशानकारक मैलवेयर है जो हैकर द्वारा किसी भी सिस्टम को अपने नियंत्रण में करने के लिए उपयोग में लिया जाता है|
ट्रोजन हॉर्स वायरस किस तरह फैलता है?
ट्रोजन हॉर्स वायरस किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट से स्कैम सॉफ्टवेर और एप्लीकेशन डाउनलोड करने से या फिर लुभावने विज्ञापन और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से भी फैलता है|
ट्रोजन हॉर्स वायरस क्या-क्या नुकशान पहोंचा सकता है?
ट्रोजन हॉर्स वायरस हमारे कंप्यूटर के डाटा को चोरी कर सकता है या फिर उसे मिटा सकता है, कंप्यूटर की कार्यक्षमता को नुकशान पहोंचा सकता है, कंप्यूटर में मौजूद सॉफ्टवेर के काम में अवरोध बन सकता है|
इस लेख की शुरुआत में मैंने आपको बताया की Trojan Horse Kya Hai और वह किस तरीके से फैलता है फिर मैंने आपको बताया की इस मैलवेयर से हम अपने सिस्टम को कैसे बचा सकते हैं| इस तरह हमने Trojan Horse Malware के बारे में सभी जानकारी प्राप्त की| आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं|
इन्हें भी जरुर पढ़ें
- Recycle Bin में से Permanent डिलीट हुआ डाटा को Restore कैसे करें?
- Open Source Software क्या है और इसकी डिमांड क्यूँ बढती जा रही है?
- Android क्या है और ज्यादातर Smart Phone में इसे क्यूँ इस्तेमाल किया जाता है?

मेरा नाम मोहम्मद नौशाद शैख़ है और मैं गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहेता हूँ| मैं SAL College Of Engineering में B.E में Information Technology की पढाई कर रहा हूँ| मुझे कंप्यूटर और सॉफ्टवेर से जुडी हुई नयी नयी जानकारियां प्राप्त करने का शौख है और मैं अपने इसी शौख की वजह से आज इस ब्लॉग के जरिये मैं जो भी सीखता हूँ उसे दूसरों तक पहोंचाने की कोशिश कर रहा हूँ|