super-computer-kya-hai

Super Computer Kya Hai – इसे क्यूँ बनाया गया है, कहाँ use होता है?

आप सभी लोग कंप्यूटर के बारे में अच्छे से जानते होंगे लेकिन Super Computer Kya Hai यह किसी को पता नहीं होगा तो चलिए आज में अपने इस लेख में आपको सुपर कंप्यूटर के बारे में बताऊंगा और वह क्या काम करता है और इसे कहाँ इस्तेमाल किया जाता है यह भी बताऊंगा|

आज के समय हम जिस कंप्यूटर को इस्तेमाल करते हैं वह एक साधारण कंप्यूटर होते हैं लेकिन सुपर कंप्यूटर वो होते हैं जिनकी किसी भी काम को करने की कार्य क्षमता बहोत ज्यादा होती है और इसीलिए इन्हें “Super Computer” कहा जाता है|  

एक सुपर कंप्यूटर की कार्य क्षमता किसी आम कंप्यूटर से बहोत ही ज्यादा होती है जिस वजह से इन्हें किसी खास प्रकार के कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है| सुपर कंप्यूटर के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें|

What is Super Computer in Hindi – सुपर कंप्यूटर क्या होता है?

यह दुनिया के सबसे तेज कंप्यूटर होते हैं जो पलक झपकते ही किसी भी डाटा को प्रोसेस करने की क्षमता रखते हैं क्यूंकि इनमे एक या दो नहीं बल्कि हजारों की संख्या में प्रोसेसर होते हैं जो इस कंप्यूटर की गति को बढाने में अपना योगदान देते हैं|

सुपर कंप्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड किसी साधारण कंप्यूटर से हजारों गुना ज्यादा होती है जिस वजह से इसकी स्पीड को MIPS के बजाय FLOPS (Floating Point Operations Per Second) में मापा जाता है| FLOPS एक ऐसी प्रोसेस है जिसकी मदद से सुपर कंप्यूटर की काम करने की स्पीड को मापा जाता है|

दुनिया के सबसे पहेले सुपर कंप्यूटर को 1960 के दशक में Seymour Roger Cray द्वारा विकसित किया गया था| जिसमे पहेली बार एक ही कंप्यूटर में कई प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था|

एक सुपर कंप्यूटर किसी भी डाटा को प्रोसेस करने के लिए Parallel Processing का इस्तेमाल करता है जिस वजह से यह Multiple Task को एक ही समय में प्रोसेस कर सकता है|

Super Computer in Hindi – सुपर कंप्यूटर क्या है?

सुपर कंप्यूटर क्या है इसे आसान शब्दों में कहा जाए तो यह एक ऐसा कंप्यूटर है जिसे वैज्ञानिक कामों को, स्पेस से जुड़े कामों को और अन्य मुश्किल कामों को कम समय में बड़ी आसानी से करने के लिए बनाया गया है|

किसी भी प्रकार के कठिन प्रोसेसिंग कार्यों को करने के लिए सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है क्यूंकि इसमें बहोत सारे CPU होते हैं| जब हम सुपर कंप्यूटर को कोई प्रोसेसिंग काम देते हैं तो वह उस काम को सभी CPU को थोडा थोडा बाँट देता है जिस वजह से प्रोसेसिंग काम Efficient तरीके से और बहोत ही तेजी से होता है|

सुपर कंप्यूटर कद में एक साधारण कंप्यूटर से बहोत ही ज्यादा बड़े होते हैं और इनका कद इतना ज्यादा होता है की हम इन्हें अपने घर में नहीं रख सकते| सुपर कंप्यूटर को चलने के लिए एकसाथ कई लोगों की जरुरत पड़ती है| इनका उपयोग किसी साधारण कार्यों के लिए नहीं किया जाता क्यूंकि इन्हें उच्च स्तर की गणना करने और कुछ विशेष प्रकार के काम करने के हेतु से बनाया गया है|

super-computer-kya-hai
Super Computer in Hindi

सुपर कंप्यूटर का उपयोग कहाँ किया जाता है?

जिन कामों को हम General Purpose Computer से नहीं कर सकते उन कामों को करने के लिए ही Super Computer को बनाया गया है| सुपर कंप्यूटर का उपयोग Real Time Process को मैनेज करने के लिए किया जाता है|

किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा का अनुमान लगाने या फिर मौसम विज्ञान के बारे में रिसर्च करने के लिए सुपर कंप्यूटर की मदद ली जाती है| मेडिकल साइंस और जटिल एनीमेशन और ग्राफ़िक्स के डेवलपमेंट में सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है|

परमाणु उर्जा अनुसंधान में और किसी परमाणु हथियार की रिसर्च और टेस्टिंग में इस कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है| जैसा की मैंने पहेले बताया की एनीमेशन और ग्राफ़िक्स में सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है उसी तरह मूवी में कमाल के VFX बनाने के लिए इन्ही कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है| आपने हॉलीवुड मूवी में कमाल के VFX तो देखे ही होंगे उन्हें बनाने के लिए कभी कभी सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है|

आज के समय ज्यादातर सुपर कंप्यूटर का उपयोग सेना में और स्पेस साइंस में किया जाता है क्यूंकि वहां किसी भी प्रकार की कैलकुलेशन और प्रोसेसिंग में गलती की कोई गुंजाईश नहीं होती| वहां एक छोटी सी गलती की वजह से बहोत नुकशान हो सकता है जिस वजह से इन क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है|

विशेष प्रकार के गेम जैसे की रियल टाइम गेम और ऑनलाइन गेम में यूजर को मैनेज करने के लिए सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है| Quantum Mechanics में भी सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है|

सुपर कंप्यूटर कैसे काम करते हैं?

आपको यह तो पता चल गया होगा की Super Computer Kya Hai तो चलिए अब मैं आपको बताता हूँ की सुपर कंप्यूटर कैसे काम करता है| एक सुपर कंप्यूटर कद में बहोत बड़ा होता है क्यूंकि उसका क्यूंकि उसका प्रोसेसिंग यूनिट एक साधारण कंप्यूटर से बहोत बड़ा होता है जिस वजह से उसमे हजारों की संख्या में प्रोसेसर होते हैं|

जब सुपर कंप्यूटर को कोई टास्क या काम दिया जाता है तो वह उस टास्क को पूरा करने के लिए Serial Processing के बजाय Parallel Processing का इस्तेमाल करता है| पैरेलल प्रोसेसिंग में काम करने की वजह से यह अपने काम को छोटे छोटे टुकड़ों में बाँट देता है मतलब की यह अपने काम को सभी प्रोसेसर को थोडा थोडा बाँट देता है जिस वजह से वह काम बड़ी जल्दी और बिना किसी एरर के पूरा हो जाता है|

जब सुपर कंप्यूटर Parallel Processing की मदद से किसी टास्क को पूरा करता है तो उसका work load कम हो जाता है जिस वजह से error rate भी बहोत कम आता है|

सुपर कंप्यूटर में कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किया जाता है?

आज के समय के Modern Super Computer में Linux Operating System का उपयोग किया जाता है जो की एक Open Source Operating System है|

Linux एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है जिस वजह से इसमें कुछ बदलाव करके इसे आज के समय के सुपर कंप्यूटर में इस्तेमाल किया जाता है| कुछ समय पहेले ज्यादातर सुपर कंप्यूटर में Unix Operating System का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन आज के समय इनमे Linux का ही इस्तेमाल किया जाता है|

Features of Super Computer in Hindi – सुपर कंप्यूटर की विशेषता क्या हैं?

जिन गणना को पूरा करने में हम इन्सान या साधारण कंप्यूटर थोडा समय लगाते हैं उन्हें सुपर कंप्यूटर एक सेकंड से भी कम समय में पूरा कर सकता है और इसके साथ यह बहोत जटिल गणना को भी कुछ ही समय में पूरा करने की क्षमता रखता है|

एक सुपर कंप्यूटर को एक ही समय पर कई लोग इस्तेमाल कर सकते हैं|

Super Computer में हजारों की संख्या में प्रोसेसर होते हैं जिस वजह से यह पैरेलल प्रोसेसिंग कर पाते हैं और कुछ ही सेकंड में किसी भी डाटा को प्रोसेस कर सकते हैं इसी वजह से इनकी स्पीड साधारण कंप्यूटर से हजारों गुना ज्यादा होती है|

दुनिया के 5 सबसे लोकप्रिय सुपर कंप्यूटर

आज के समय सभी देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं जिस वजह से वह अपने लिए पावरफुल सुपर कंप्यूटर बनाते जा रहे हैं जिस वजह से आज कई देशों के पास सुपर कंप्यूटर मौजूद हैं जिनमे कुछ मुख्य यह हैं|

  • Frontier: इसे दुनिया का सबसे Powerful Super Computer कहा जाता है जिसे Hewlett Packard Enterprise (HPE) ने बनाया है|
  • Fugaku: यह सुपर कंप्यूटर जापान में स्थित है|
  • LUMI: यह सुपर कंप्यूटर फ़िनलैंड में मौजूद है जिसे HPE द्वारा बनाया गया है|
  • Summit: यह IBM द्वारा बनाया गया Super Computer है|
  • Sierra: यह सुपर कंप्यूटर अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में मौजूद है|
  • Sunway Taihulight: यह चीन का सबसे पावरफुल सुपर कंप्यूटर है|

भारत में मौजूद सुपर कंप्यूटर के नाम क्या हैं?

  • Pratyush
  • Mihir
  • IIT Delhi HPC
  • Aditya (IBM/Lenovo System)
Advantages of Super Computer in Hindi – सुपर कंप्यूटर के फायदे क्या हैं?
  • Super Computer का सबसे बड़ा फायदा यह है की इसकी कार्य क्षमता एक General Purpose Computer से बहोत ज्यादा है जिस वजह से इसे दुनिया का सबसे Fastest Computer भी कहा जाता है|
  • इसमें जटिल गाणितिक गणना भी बहोत तेजी से की जा सकती है|
  • Medical Science और Quantum Mechanics में रिसर्च करने के लिए सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है|
  • Space से जुडी शोध में इन सुपर कंप्यूटर का बहोत बड़ा योगदान है|
  • जिन Calculation को इंसानों द्वारा नहीं किया जा सकता उन्हें करने के लिए Super Computer का इस्तेमाल किया जाता है|
  • जैसे जैसे टेक्नोलॉजी बढती जा रही है वैसे वैसे सुपर कंप्यूटर का उपयोग भी बढ़ता जा रहा है जैसे आज Artificial Intelligence के क्षेत्र में भी इसका उपयोग शुरू हो चूका है|
Disadvantages of Super Computer in Hindi – सुपर कंप्यूटर के नुकशान क्या हैं?
  • जैसा की मैंने आपको पहेले ही बता दिया है की एक सुपर कंप्यूटर कद में बहोत बड़ा होता है जिस वजह से इसे रखने के लिए एक बड़ी जगह की जरुरत पड़ती है और इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना हो तो उसमे भी बहोत मुश्किल होती है|
  • एक सुपर कंप्यूटर को कोई आम इन्सान खरीद नहीं सकता क्यूंकि इनकी किंमत करोड़ों में होती है|
  • सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल सिर्फ जरुरी और जटिल कामों के लिए ही किया जाता है जिस वजह से इसे हर कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता|
  • एक Super Computer को चलाने के लिए अधिक मात्रा में बिजली की आवश्यकता होती है|
  • कोई आम इन्सान सुपर कंप्यूटर को इस्तेमाल नहीं कर सकता क्यूंकि इसे चलाने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना जरुरी है और इसे चलाने के लिए पहेले प्रशिक्षण लेने की जरुरत होती है|

FAQs – सुपर कंप्यूटर के बारे में पूछे जानेवाले सवाल

सुपर कंप्यूटर की किंमत कितनी होती है?

एक सुपर कंप्यूटर हजारों प्रोसेसर और कई तरह के डिवाइस की मदद से बनता है जिस वजह से इसकी किंमत करोड़ों में होती है|

दुनिया का पहेला सुपर कंप्यूटर कौन सा था और उसे किसने बनाया था?

दुनिया के पहेले सुपर कंप्यूटर का नाम CDC 6600 था जिसे 1964 में Seymour Cray द्वारा बनाया गया था|

क्या India में भी सुपर कंप्यूटर मौजूद है?

जी हाँ, India में भी सुपर कंप्यूटर मौजूद हैं जिनमे सबसे पावरफुल सुपर कंप्यूटर में Pratyush और Param-Siddhi शामिल हैं|

Conclusion – Super Computer Kya Hai

इस लेख की शुरुआत में मैंने आपको बताया की Super Computer Kya Hai और इसका उपयोग कहाँ किया जाता है और यह कैसे काम करता है और फिर मैंने बताया की भारत में कौन से सुपर कंप्यूटर हैं और इनकी विशेषता क्या है और इसके बाद मैंने आपको सुपर कंप्यूटर के फायदे और नुकशान बताये| इस तरह से मैंने आपको इस लेख में सुपर कंप्यूटर के बारे में सभी तरह की जानकारी दी है और आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं|

इन्हें भी जरुर पढ़ें

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.