इस लेख में आपको बताऊंगा की कंप्यूटर में प्रोसेसर क्या है (What is Processor in Hindi) और उसका क्या काम होता है और यह क्यों जरूरी होता है| प्रोसेसर से जुडी सभी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें|
आज के इस तकनिकी ज़माने में हम बहोत सारे इलेक्ट्रॉनिक चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनमे सबसे ज्यादा मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो जब भी हम नया कंप्यूटर या लैपटॉप लेने जाते हैं तो सबसे पहेले उनके फीचर के बारे में जानते हैं की उसमे कौनसे फीचर हैं और इन फीचर में हम प्रोसेसर की भी जानकारी लेते हैं की उसमे कौनसा प्रोसेसर है और किस जनरेशन का प्रोसेसर है|
Processor Kya Hai इसे सीधी भाषा में बताये तो यह एक इलेक्ट्रॉनिक चिप है जिसे कंप्यूटर के मदरबोर्ड से जोड़ा जाता है| हम कंप्यूटर में जो भी काम करते हैं उसे कोई और नहीं बल्कि प्रोसेसर ही करता है| यह सॉफ्टवेर और हार्डवेर के बीच में एक माध्यम की तरह काम करता है मतलब की हम कंप्यूटर को जो भी कमांड देते हैं उसे प्रोसेसर करता है|
प्रोसेसर को CPU के नाम से भी पहेचाना जाता है और इसे कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है क्यूंकि यह हार्डवेर द्वारा दिए गए टास्क कंप्यूटर को समजाता है और कंप्यूटर उसे पूरा करता है|
हम कीबोर्ड या माउस द्वारा जो भी इनपुट कंप्यूटर को देते हैं जैसे की म्यूजिक सुनना, विडियो देखना, या फिर इन्टरनेट पर कुछ सर्च करना यह सब प्रोसेसर द्वारा ही प्रोसेस किया जाता है| प्रोसेसर के बिना हार्डवेर या सॉफ्टवेर किसी भी तरह का कोई काम नहीं कर पाएंगे|

Processor Kya Hai in Hindi – प्रोसेसर की जानकारी
Processor सिर्फ कंप्यूटर या लैपटॉप में ही नहीं बल्कि मोबाइल और टेबलेट में भी होता है| हम कंप्यूटर को जो भी निर्देश या कमांड देते हैं प्रोसेसर उसे समजकर बाइनरी लैंग्वेज में कन्वर्ट करता है, कंप्यूटर इस बाइनरी लैंग्वेज को समज सकता है और फिर उस दिए गए निर्देश या कमांड के अनुसार कार्य करता है|
प्रोसेसर को कंप्यूटर के मदरबोर्ड से कनेक्ट किया जाता है जिसकी वजह से कंप्यूटर में होनेवाले सभी कार्य इस प्रोसेसर के नियंत्रण में होते हैं| इसे कंप्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रण में करने के लिए बनाया गया है|
किसी भी कंप्यूटर को प्रोसेसर के बिना चलाना नामुमकिन है क्यूंकि कंप्यूटर यूजर द्वारा दी गयी किसी भी कमांड को समज नहीं पायेगा, जब कंप्यूटर यूजर की कमांड को समज ही नहीं पायेगा तो उस कमांड को परफॉर्म कैसे करेगा|
- यह भी पढ़ें: Graphics Card की संपूर्ण जानकारी
- यह भी पढ़ें: Barcode Reader क्या है और सभी दुकानदारों को यह क्यूँ इस्तेमाल करना चाहिए?
What is Processor in Hindi
किसी भी कंप्यूटर की कार्यक्षमता जाननी हो तो उसके प्रोसेसर के बारे में जानना पड़ता है क्यूंकि किसी भी टास्क को परफॉर्म करने की स्पीड प्रोसेसर पर ही निर्भर करती है| हमारे कंप्यूटर में जितनी ज्यादा क्षमता वाला प्रोसेसर होगा उतना ही तेज हमारा कंप्यूटर चलेगा| आपने देखा होगा की पुराने कंप्यूटर या लैपटॉप की स्पीड आज के नए कंप्यूटर या लैपटॉप की स्पीड से बहोत कम होती है क्यूंकि आज के कंप्यूटर में ज्यादा क्षमता वाले प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है|
जिस कंप्यूटर में कम क्षमता वाला प्रोसेसर होता है वह कंप्यूटर हेंग होने लगता है या फिर वह रुक-रुक कर चलता है और कभी कभी तो वह स्टार्ट होने में ही बहोत टाइम लगाता है|
हम कंप्यूटर को जो भी इनपुट देते हैं उसका आउटपुट लेने के लिए कंप्यूटर में प्रोसेसर का होना जरूरी होता है| क्यूंकि कंप्यूटर को मिलनेवाली सभी इंस्ट्रक्शन को प्रोसेसर ही प्रोसेस करके आउटपुट के फॉर्म में हमें देता है|
Processor Kya Hai इसे बताये तो यह यूजर द्वारा दी गयी जानकारी को कंप्यूटर को समजाता है और उस प्रकार कंप्यूटर काम करके हमें जो जानकारी चाहिए उसे स्क्रीन पर दिखता है|
प्रोसेसर में Clock Speed और Gigahertz (GHz) क्या है?
प्रोसेसर की गति को यानी की वह कितनी तेजी से किसी इंस्ट्रक्शन को प्रोसेस कर सकता है इसे Gigahertz (GHz) में मापा जाता है| प्रोसेसर की कोर को काम करने के लिए Clock Speed पर सेट किया जाता है यानी की वह एक सेकंड में कितना काम कर सकता है और इसी स्पीड को मापने के लिए Gigahertz का इस्तेमाल किया जाता है| जिस प्रोसेसर की Clock speed जितनी ज्यादा होगी वह उतनी तेजी से काम करेगा|
मेमोरी यूनिट, कण्ट्रोल यूनिट और अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट इन तीनों को मिलाकर एक प्रोसेसिंग यूनिट बनता है| एक प्रोसेसर कई सारे ट्रांजिस्टर को मिलाकर बनता है| पुरानी जनरेशन के प्रोसेसर में इन ट्रांजिस्टर का साइज़ बहोत बड़ा होता था जिसकी वजह से लैपटॉप की बैटरी जल्दी से उतर जाती थी लेकिन आज के प्रोसेसर में ट्रांजिस्टर का साइज़ बहोत छोटा होता है जिसकी वजह से वह कम पॉवर का इस्तेमाल करते हैं और लैपटॉप के बैटरी जल्दी नहीं उतरती|

प्रोसेसर में Core क्या होता है – Processor Core in Hindi
प्रोसेसर में Core शब्द उसकी कार्य क्षमता को दर्शाता है यानी की जिस प्रोसेसर में ज्यादा कोर होंगे उनकी कार्य क्षमता भी ज्यादा होगी| कम कोर वाले प्रोसेसर की कार्य क्षमता बहोत कम होती है जिस वजह से कंप्यूटर की स्पीड कम हो जाती है और वह हाई सॉफ्टवेर पर काम नहीं कर पाते चार कोर और छः कोर वाले प्रोसेसर की कार्य क्षमता अच्छी होती है जिस वजह से उनकी किंमत भी ज्यादा होती है|
सामान्य तौर पर कंप्यूटर में एक ही प्रोसेसर आता है लेकिन कंप्यूटर की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए इंटेल कंपनी ने कंप्यूटर में दो प्रोसेसर लगाकर कंप्यूटर की कार्यक्षमता दुगनी कर दी| एक ही कंप्यूटर में दो प्रोसेसर लगाने के कारण कंप्यूटर की किंमत में कुछ ज्यादा ही बढ़ोतरी हो गयी जिसके बाद उन्होंने दो प्रोसेसर को जोड़कर एक ही प्रोसेसर बनाया इस तरह प्रोसेसर में कोर का जन्म हुआ| इस तरह प्रोसेसर बनाने पर कंप्यूटर की किंमत कम हो गयी और उसकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी हो गई|
Single Core या Dual Core वाले प्रोसेसर के जरिये हम मल्टीप्रोग्रामिंग अच्छे से नहि कर सकते क्यूंकि इनमे मल्टीप्रोग्रामिंग करने की कार्यक्षमता बहोत कम होती है| हम सिंगल कोर प्रोसेसर वाले कंप्यूटर में मल्टीप्रोग्रामिंग करते हैं तो कंप्यूटर बहोत धीर धीरे काम करता है या फिर वह हेंग हो जाता है|
जिन कंप्यूटर में चार कोर या छह कोर वाला प्रोसेसर होता है उनमे मल्टीप्रोग्रामिंग करने में कोई तकलीफ नहीं होती और कंप्यूटर भी स्पीड में काम करता है| कोई भी प्रोसेसर कितनी स्पीड से काम करेगा ये उसकी कोर पर ही निर्भर करता है|
हम जितनी लेटेस्ट जनरेशन का प्रोसेसर लेंगे उतनी कम बैटरी हमारे लैपटॉप की उतरेगी क्यूंकि नयी जनरेशन के प्रोसेसर कम पॉवर में ज्यादा अच्छे से काम कर सकते हैं|
- यह भी पढ़ें: Super Computer क्या है और इन्हें क्यूँ बनाया गया है?
- यह भी पढ़ें: Projector क्या है और इसका शिक्षा क्षेत्र में उपयोग क्यूँ बढ़ता जा रहा है?
Types of Processors in Hindi – प्रोसेसर कितने प्रकार के होते हैं?
Single Core – एक कोर
इस प्रोसेसर की कार्य क्षमता सबसे कम होती है और जिस कंप्यूटर में यह प्रोसेसर होता है उसमें हम मल्टीप्रोग्रामिंग यानी की एकसाथ बहोत सारे काम नहीं कर सकते| इन कंप्यूटर में हम एकसाथ कई सारे काम करते है तो कंप्यूटर की स्पीड बहोत कम हो जाती है| जब भी आप नया कंप्यूटर या लैपटॉप लेने जाए तो सिंगल कोरवाला प्रोसेसर गलती से भी मत लेना|
Dual Core – दो कोर
इस प्रोसेसर के नाम से ही पता चल रहा है की इसमें Dual यानी दो कोर होते हैं जिसकी वजह से इसकी स्पीड सिंगल कोरवाले प्रोसेसर से ज्यादा होती है|
Quad Core – चार कोर
इस प्रोसेसर में चार कोर होते हैं जिसकी वजह से इसकी प्रोसेसिंग स्पीड काफी बहेतर होती है| इस प्रोसेसर की मदद से हम मल्टीप्रोग्रामिंग बहोत आसानी से कर सकते हैं|
Octa Core – आठ कोर
इस प्रोसेसर में आठ कोर होते हैं इसलिए इनकी कार्य क्षमता काफी अच्छी होती है जिसकी वजह से इनकी किंमत भी बहोत ज्यादा होती है| इस प्रोसेसर की मदद से हम मल्टीप्रोग्रामिंग बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं और हाई सॉफ्टवेर भी आसानी से चला सकते हैं|
Deca core – दस कोर
इसे सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर में से एक माना जाता है क्यूंकि इसमें एक साथ दस कोर होते हैं जिसकी वजह से यह बड़ी आसानी से किसी भी प्रोसेसिंग के काम को कर सकता है| यह एकसाथ कई कामों को बड़ी आसानी से करने में सक्षम होता है|
What is Core generation in Processor in Hindi – प्रोसेसर में कोर की जनरेशन कितनी है
प्रोसेसर में i3, i5 और i7 जैसी कोर की जनरेशन आती है|
Core i3
यह ड्यूल कोर प्रोसेसर होता है और इसमें Hyper-Threading की सुविधा दी जाती है| इसकी क्लॉक स्पीड 2.3 GHz से 2.7 GHz होती है और इसमें 3 MB कैश मेमोरी दी जाती है| यह लैपटॉप और कंप्यूटर में कम पॉवर का इस्तेमाल करता है जिसकी वजह से बैटरी जल्दी नहीं उतरती| Core i3 प्रोसेसर में हर साल कुछ अपडेट किया जाता है जिसे जनरेशन के नाम से जाना जाता है जैसे की i3 4th Generation, i3 5th Generation|
Core i5
Core i5 को दो तरह से बनाया जाता है एक में Dual Core होता है तो दुसरे में Quad Core होता है| सामान्य तौर पर इसे Core i3 का अपग्रेड वर्जन कहा जाता है| इसकी क्लॉक स्पीड 2.5 GHz से 3.8 GHz होती है और इसकी कैश मेमोरी 6 MB से लेकर 8 MB तक होती है| इसमें Turbo Booster भी दिया जाता है| Core i5 की भी कई जनरेशन है जैसे की i5 5th Generation, i5 6th Generation |
Core i7
Core i7 में Quad Core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है और इसे i5 का अपग्रेड वर्जन कहा जाता है| इसकी क्लॉक स्पीड 2.2 GHz से 4.2 GHz तक होती है और 8 MB की कैश मेमोरी होती है| इसमें Hyper-Threading और Turbo Booster दोनों दिए जाते हैं| Core i7 में भी कई जनरेशन दी गयी है जैसे की i7 3rd Generation, i7 4th Generation |
प्रोसेसर बनानेवाली कंपनियाँ
आज के समय कई बड़ी बड़ी कंपनियाँ प्रोसेसर को बनती हैं जिनमे कुछ प्रमुख कंपनियाँ यह हैं:
- Intel
- AMD
- Qualcomm
- Motorola
- Samsung
- Hewlett Packard (HP)
इन सभी कम्पनियों में Intel और AMD कंपनी के प्रोसेसर की माँग हंमेशा से ज्यादा रही है क्यूंकि यह सबसे अच्छा प्रोसेसर बनाते हैं और हर साल अपने प्रोसेसर में कुछ न कुछ नया लेकर आते हैं| ज्यादातर लोगों को Intel और AMD कंपनी के प्रोसेसर पर ज्यादा भरोसा है| में अपने लैपटॉप के प्रोसेसर के बारे में बताऊँ तो मेरे लैपटॉप में AMD कंपनी का प्रोसेसर है और यह बहोत अच्छे से काम करता है|
How to works Processor in Hindi – प्रोसेसर कैसे काम करता है
सभी तरह के प्रोसेसर एक ही तरीके से काम करते हैं जिनमे कुछ स्टेप्स शामिल हैं और वह स्टेप्स यह हैं:
Fetch
यह एक प्रकार की इंस्ट्रक्शन है जो Program Memory से RAM के लिए इंस्ट्रक्शन लेता है मतलब की जो भी नयी इंस्ट्रक्शन आती है उसे RAM को बताने का काम यह करता है|
Decode
इंस्ट्रक्शन को Fetch करने के बाद उसे Decode किया जाता है यानी की यह पता लगाया जाता है की उस इंस्ट्रक्शन को परफॉर्म करने के लिए CPU को क्या टास्क करना होगा और उसे कितने रिसोर्स की जरुरत पड़ेगी|
Execute
यहाँ पर प्रोसेसर को यह पता चल जाता है की उसे अब क्या करना है और वह इंस्ट्रक्शन को परफॉर्म करता है यानि की अपना टास्क पूरा करता है|
Write Back
किसी भी इंस्ट्रक्शन को प्रोसेस करने का यह आखिरी स्टेप होता है इसमें परफॉर्म की गयी इंस्ट्रक्शन का जो भी आउटपुट आता है उसे यह मेमोरी में स्टोर करता है|
Processor History in Hindi – प्रोसेसर का इतिहास
फेडेरिको फागिन और टेड हॉफ ने मिलकर intel का सबसे पहेला माइक्रो प्रोसेसर बनाया था जिसे 15 नवम्बर 1971 को लोंच किया गया था| इस माइक्रो प्रोसेसर में 2300 ट्रांजिस्टर थे और इसकी Clock Speed 1 GHz थी| इसे दुनिया का पहेला माइक्रो प्रोसेसर कहा जाता है| इसके बाद समय के साथ नयी नयी तकनीके आती गयी और ट्रांजिस्टर का साइज़ छोटा होता गया और नए नए माइक्रो प्रोसेसर बनते गए
Processor in Hindi – प्रोसेसर क्या है और उसका उपयोग
प्रोसेसर कंप्यूटर में कैलकुलेशन करता है, डाटा को लॉजिकल कमपैर करता है और डाटा को ट्रान्सफर करता है| प्रोसेसर एक लॉजिक सर्किट होता है जो कंप्यूटर को चलानेवाले इंस्ट्रक्शन को मैनेज करता है| प्रोसेसर Arithmetic, Logical और I/O ऑपरेशन को परफॉर्म करता है और कंप्यूटर के दुसरे कॉम्पोनेन्ट को इंस्ट्रक्शन भी देता है|
Processor Kya Hota Hai इसे और भी अच्छे से बताया जाए तो यह कंप्यूटर को हमारे द्वारा दी गयी कमांड समजाता है और कंप्यूटर सॉफ्टवेर की मदद से उस कमांड को परफॉर्म करता है| हम माउस या कीबोर्ड की मदद से जो भी टास्क कंप्यूटर को देते हैं, प्रोसेसर उस टास्क को कंप्यूटर को समजाता है और कंप्यूटर सॉफ्टवेर की मदद् से उसे पूरा करता है|
FAQs – प्रोसेसर के बारे में पूछे जानेवाले सवाल
प्रोसेसर क्या है और उसका काम क्या है?
प्रोसेसर एक हार्डवेर चिप है जिसे कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है| कंप्यूटर को मिलनेवाली सभी इंस्ट्रक्शन को प्रोसेसर ही प्रोसेस करके आउटपुट के फॉर्म में हमें देता है|
प्रोसेसर कितने प्रकार के होते हैं?
सामान्य तौर पर प्रोसेसर के कई प्रकार होते हैं जिनमे Single Core, Dual Core, Quad Core, Octa Core शामिल हैं| इनमे Single Core और Dual Core की कार्यक्षमता Quad Core और Octa Core से कम है|
Computer के लिए सबसे अच्छा Processor कौन सा है?
Computer के लिए सबसे अच्छे Processor intel Core i9-12900K और AMD Ryzen 9 5900X है|
Conclusion – Processor Kya Hai
इस लेख में हमने देखा की Processor Kya Hota Hai, उसे क्यों इस्तेमाल किया जाता है और फिर हमने Types of Processor और Core generation In Processor देखा| इस तरह हमने इस लेख में प्रोसेसर की सभी तरह की जानकारी को अच्छे से जाना है| आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं|
यह भी जरुर पढ़ें
- SSD क्या है और यह Computer की स्पीड कैसे बढाता है?
- Motherboard क्या है और इसे Computer का Heart क्यूँ कहा जाता है?

मेरा नाम मोहम्मद नौशाद शैख़ है और मैं गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहेता हूँ| मैं SAL College Of Engineering में B.E में Information Technology की पढाई कर रहा हूँ| मुझे कंप्यूटर और सॉफ्टवेर से जुडी हुई नयी नयी जानकारियां प्राप्त करने का शौख है और मैं अपने इसी शौख की वजह से आज इस ब्लॉग के जरिये मैं जो भी सीखता हूँ उसे दूसरों तक पहोंचाने की कोशिश कर रहा हूँ|