इस लेख में आपको Motherboard Kya Hai बताऊंगा और इसके साथ यह भी बताऊंगा की इसे कंप्यूटर में क्यूँ इस्तेमाल किया जाता है और यह क्या क्या काम करता है और इसके साथ यह भी बताऊंगा की मदरबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं| Motherboard के बारे में सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े|
जिन लोगों ने कंप्यूटर इस्तेमाल किया है उन लोगों ने कभी न कभी तो मदरबोर्ड के बारे में सुना ही होगा लेकिन आप में से बहोत सारे लोग मदरबोर्ड के बारे में नहीं जानते होंगे लेकिन आप बिलकुल भी चिंता मत कीजिये क्यूंकि इस लेख में मैंने मदरबोर्ड के बारे में सभी तरह की जानकारी दी है जिसे पढने के बाद आपको मदरबोर्ड क्या होता है पता चल जाएगा|
जब से कंप्यूटर का आविष्कार हुआ है उसी वक़्त से मदरबोर्ड कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन उस समय यह इतना विकसित नहीं था जितना की यह आज है| उस समय मदरबोर्ड में सिर्फ प्रोसेसर और कार्ड स्लॉट ही होता है लेकिन आज इसमें तरह तरह के फीचर आते हैं जिसकी वजह से आजके कंप्यूटर बहोत ज्यादा एडवांस हो चुके हैं|
मदरबोर्ड कंप्यूटर का एक मुख्य भाग है क्यूंकि इसकी मदद से ही Input Device, Output Device, Processor और Memory कंप्यूटर से कनेक्ट होते हैं|
What is Motherboard in Hindi – Motherboard क्या है?
Motherboard कंप्यूटर के उन मुख्य भागों में से एक है जिनके बिना कंप्यूटर कुछ काम नहीं कर सकता| Motherboard एक प्रिंटेड परिपथ बोर्ड (Printed Circuit Board) होता है जिसकी मदद से कंप्यूटर के दुसरे कॉम्पोनेन्ट कनेक्ट हुए होते हैं|
मदरबोर्ड कंप्यूटर के अंदर के दुसरे कॉम्पोनेन्ट को जोड़कर रखने का काम करता है जिस वजह से यह कंप्यूटर का एक अभिन्न अंग है और शायद इसीलिए इसका नाम Motherboard रखा गया है|
इसे Main Circuit Board या Logic Board के नाम से भी जाना जाता है| ऐसा नहीं है की मदरबोर्ड सिर्फ कंप्यूटर में ही होता है बल्कि यह लैपटॉप और मोबाइल में भी होता है और मोबाइल में इसे आम तौर पर Logic Board कहा जाता है|
Motherboard Kya Hai इसे आसान शब्दों में कहा जाये तो यह कंप्यूटर का एक ऐसा हिस्सा है जो कंप्यूटर के सभी आवश्यक उपकरणों को जैसे की CPU, RAM, Storage Device, BIOS, Processor, Mouse, Keyboard को कंप्यूटर से जोड़कर रखता है| इसी की मदद से सभी उपकरणों में पॉवर सप्लाई पहोंचता है और वह एक दुसरे के साथ कम्युनिकेशन कर सकते हैं|
Meaning of Motherboard in Hindi – मदरबोर्ड क्या है समझाइए
मदरबोर्ड एक प्लास्टिक का बोर्ड होता है जिसमे कॉपर और एल्युमीनियम की प्रिंट होती है| इसमें कंप्यूटर के दुसरे उपकरणों को जोड़ने के लिए अलग अलग पोर्ट दिए हुए होते हैं जिनकी मदद से हम उन्हें कंप्यूटर से जोड़ सकते हैं|
यह कंप्यूटर के हब की तरह काम करता है क्यूंकि इसी की मदद से कंप्यूटर के सभी पार्ट को जोड़ा जाता है और फिर वह कंप्यूटर के साथ आसानी से कम्युनिकेशन कर सकते हैं|

Functions of Motherboard in Hindi – Motherboard क्या काम करता है?
- Motherboard को कंप्यूटर की रीढ़ की हड्डी कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा क्यूंकि यही वो हिस्सा जहाँ से कंप्यूटर के दुसरे कॉम्पोनेन्ट कनेक्ट होते हैं और एक दुसरे से कम्युनिकेशन कर पाते हैं|
- यही वो पार्ट है जहाँ से CPU और Hard Drive को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है|
- मदरबोर्ड की मदद से हम किसी भी प्रकार के External Device को कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं क्यूंकि यह हमें किसी भी External Device को कंप्यूटर से कनेक्ट करने की सुविधा देता है|
- मदरबोर्ड की सबसे बड़ी खूबियों में से एक बड़ी खूबी यह है की यह कंप्यूटर के दुसरे कॉम्पोनेन्ट को पॉवर सप्लाई देने का काम करता है| कंप्यूटर में पॉवर कनेक्टर की मदद से सबसे पहेले मदरबोर्ड को बिजली मिलती है और फिर मदरबोर्ड दुसरे स्सभी कॉम्पोनेन्ट तक उस बिजली को पहोंचाता है|
- किसी भी External Hardware को कंप्यूट से कनेक्ट करने के लिए Motherboard एक ब्रिज की तरह काम करता है|
- मदरबोर्ड Data Flow नियंत्रण करने का काम भी करता है यानी की मदर बोर्ड की मदद से दुसरे उपकरण एक दुसरे को डाटा send और receive कर पाते हैं|
- कंप्यूटर को Boot करने की प्रोसेस भी मदरबोर्ड से जुडी हुई होती है क्यूंकि बूट प्रोसेस ROM से संचालित होती है और ROM मदरबोर्ड में स्थित होती है|
- RAM मदरबोर्ड में स्थित होती है जिस वजह से कंप्यूटर को स्टार्ट करने के लिए भी मदरबोर्ड जरुरी होता है|
- यह कंप्यूटर की BIOS setting को मैनेज करता है और डाटा को सुरक्षित रखता है|
Parts of Motherboard – मदरबोर्ड के मुख्य भाग
एक मदरबोर्ड से कई External Hardware कनेक्ट किये जाते हैं जिस वजह से मदरबोर्ड के कई भाग होते है या फिर हम ऐसा भी कह सकते हैं की इसमें कई पोर्ट होते हैं जो कुछ इस प्रकार है:
- CPU Socket: यह मदरबोर्ड के कुछ मुख्य भाग में से एक है क्यूंकि इसमें Central Processing Unit (CPU) को फिट किया जाता है|
- RAM Slot: यही वो जगह है जहाँ पर RAM (Random Access Memory) को फिट किया जाता है| RAM कंप्यूटर में मौजूद डाटा को अस्थायी समय के लिए स्टोर करती है|
- I/O Ports: I/O Ports की मदद से हम कंप्यूटर के I/O Device जैसे की Mouse, Keyboard, Monitor, USB, Speaker को कनेक्ट कर सकते हैं|
- Power Connector: यह कनेक्टर मदरबोर्ड तक बिजली पहोंचाता है यानि की यह मदरबोर्ड में पॉवर सप्लाई करता है| जिसके बाद मदरबोर्ड कंप्यूटर में मौजूद सभी उपकरणों में पॉवर सप्लाई करता है|
- Expansion Card Slot: इस स्लॉट को AGP Slot और PCI Slot भी कहा जाता है क्यूंकि इसकी मदद से हम अपने कंप्यूटर में एक्स्ट्रा Graphics Card और Audio Card लगा सकते हैं|
- North Bridge Chipset: यह एक माइक्रोचिप होती है जो CPU से जुडी होती है और इसका काम RAM और Hard Disc को मैनेज करना होता है|
- South Bridge Chipset: यह भी एक प्रकार की चिप होती है जो जो North Bridge Chipset से जुडी होती है| यह Input/Output Device को कंट्रोल करने का काम करती है|
- IDE Connector: इसे Integrated Drive Electronics भी कहा जाता है जो कंप्यूटर में मौजूद सभी प्रकार की Drive को मैनेज करने का काम करती है जैसे की CD और DVD |
- CMOS Battery: इसका पूरा नाम Complementary Metal Oxide Semi-Conductor है| इसका काम बैटरी का संचालन करना है|
- Heat Sink: यह एक मेटल का डिवाइस है जो मदरबोर्ड के गर्म होने पर उस गर्मी को कम करने का काम करता है या फिर उस गर्मी को बढ़ने नहीं देता है|
- Parallel Port: इस पोर्ट का उपयोग Scanner और Printer को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है|
- USB Port: इसका इस्तेमाल सभी तरह के USB Device को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है| इसकी मदद से हम माउस और कीबोर्ड को कनेक्ट कर सकते हैं|
- Serial Port: इसका उपयोग मॉडेम को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है| Serial Port 9 और 25 पिन के होते हैं|
- VGA Port: इस पोर्ट का इस्तेमाल मॉनिटर को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए किया जाता है|
- External Port: जब एक कंप्यूटर को दुसरे कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है तब इसी पोर्ट का इस्तेमाल होता है|
- Game Port: इस पोर्ट से गेमिंग हार्डवेर जैसे की Joystick को कनेक्ट किया जाता है|
- DVI Port: DVI Port की मदद से LED और LCD को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है|
- Modem Port: यह USB Port की तरह होता है और इसका इस्तेमाल इन्टरनेट केबल को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए किया जाता है|
Types of Motherboard – मदरबोर्ड के प्रकार
समय के साथ कंप्यूटर में विकास होता गया और उसके साथ मदरबोर्ड भी विकसित होता गया जिस वजह से आज कई प्रकार के मदरबोर्ड उपलब्ध हैं और इन सभी की अपनी अपनी खासियत है|
AT Motherboard
AT Motherboard को Full AT Motherboard भी कहा जाता है और यह सबसे पुराने मदरबोर्ड में से एक है| इस मदरबोर्ड की लम्बाई 351 mm और चौड़ाई 305 mm होती है जिस वजह से इसे छोटे कद के कंप्यूटर में फिट नहीं किया जा सकता| इसे Advance Technology Motherboard भी कहा जाता है| यह मदरबोर्ड कद में बड़ा था जिस वजह से इसका एक नया वर्जन आया जो कद में छोटा था और इसका नाम Baby AT था|
ATX Motherboard
ATX Motherboard कद में AT Motherboard से छोटा था और इसमें नयी नयी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था| इसे Intel कंपनी ने बनाया था| इसमें BIOS System Control का फीचर उपलब्ध करवाया गया था और इसके साथ इसमें External Device कनेक्ट करने के लिए Port की भी सुविधा थी| इस मदरबोर्ड के कई नए वर्जन आज उपलब्ध हैं|
LPX Motherboard
इस मदरबोर्ड को Low Profile Extended Motherboard भी कहा जाता है| ऊपर बताये गए मदरबोर्ड में जो कमियां थी उन्हें इसमें ठीक किया गया| इसमें Input Output Device के लिए पोर्ट को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाया गया|
BTX Motherboard
इसे Balanced Technology Extended Motherboard भी कहा जाता है| इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य यही था की बिजली की खपत को और गर्मी को कम किया जा सके| इसमें कई नयी टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लिए सुविधा दी गयी थी जैसे की USB 2.0, Peripheral Component Interconnect Express शामिल हैं|
Pico BTX Motherboard
यह मदरबोर्ड BTX का ही एक वर्जन है लेकिन यह कद में छोटा है जिस वजह से इसे Pico BTX Motherboard कहा जाता है| इसे छोटे कद के डेस्कटॉप के में इस्तेमाल किया जाता है|
Mini ITX Motherboard
Mini ITX Motherboard भी एक छोटे कद का मदरबोर्ड है और इसे सन 2000 में बनाया गया था| इसकी सबसे खास बात यह है की इसमें बिजली की खपत बहोत कम होती है और गर्मी भी बहोत कम होती है|
FAQs – मदरबोर्ड के बारे में पूछे जानेवाले सवाल
मदरबोर्ड किसे कहते हैं?
मदरबोर्ड कंप्यूटर और लैपटॉप में इस्तेमाल किये जानेवाला एक इलेक्ट्रिक प्रिंटेड परिपथ बोर्ड होता है| कंप्यूटर में एक ऐसा कॉम्पोनेन्ट होता है जिसमे अलग अलग तरह के पोर्ट होते हैं और इन पोर्ट की मदद से कंप्यूटर के दुसरे उपकरण जैसे की CPU, Storage Device, Processor को कंप्यूटर से जोड़ा जाता है|
कंप्यूटर में मदरबोर्ड क्यूँ इस्तेमाल होता है?
सभी प्रकार के External Hardware को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए एक उपकरण का इस्तेमाल होता है जिसे मदरबोर्ड कहा जाता है|
मदरबोर्ड के मुख्य भाग कौन से हैं?
सिपियु, प्रोसेसर, रेम यह सभी मदरबोर्ड के मुख्य भाग हैं|
Conclusion – Motherboard Kya Hai in Hindi
इस लेख की शुरुआत में मैंने आपको बताया की Motherboard Kya Hai और मदरबोर्ड क्या काम करता है फिर इसके बाद मैंने आपको बताया की मदरबोर्ड के मुख्य भाग कौन से होते हैं और यह कितने प्रकार के होते हैं| इस तरह मैंने आपको यह अच्छे से बताया की मदरबोर्ड क्या होता है और आपको यह लेख पसंद आया हो तो कमेंट करके जरूर बताएं|

मेरा नाम मोहम्मद नौशाद शैख़ है और मैं गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहेता हूँ| मैं SAL College Of Engineering में B.E में Information Technology की पढाई कर रहा हूँ| मुझे कंप्यूटर और सॉफ्टवेर से जुडी हुई नयी नयी जानकारियां प्राप्त करने का शौख है और मैं अपने इसी शौख की वजह से आज इस ब्लॉग के जरिये मैं जो भी सीखता हूँ उसे दूसरों तक पहोंचाने की कोशिश कर रहा हूँ|