malware-kya-hai

Malware Kya Hai – Remove कैसे करें, इसके नुकशान

इस लेख में आपको Malware Kya Hai बताऊंगा और इसके साथ यह भी बताऊंगा की यह कंप्यूटर में कैसे प्रवेश करता है और इसे कैसे रोका जा सकता है और अगर मैलवेयर कंप्यूटर में घुस जाए तो इसे कैसे नष्ट करे यह जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े|

आज का दौर इन्टरनेट का सुवर्ण युग है क्यूंकि आज इसी इन्टरनेट की वजह से मानवी ने बहोत तरक्की हांसिल कर ली है| इन्टरनेट की वजह से हम इंसान आज बहोत आगे निकल चुके हैं| एक तरफ इन्टरनेट के बहोत सारे फायदे हैं तो दुसरी तरफ इसी इन्टरनेट के कई नुकशान हैं जिनमे से एक नुकशान Malware है और में इस लेख में आपको मैलवेयर क्या है बताऊंगा जिसे जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें|

इन्टरनेट का गलत इस्तेमाल करके किसी के System या Computer को नुकशान पहोंचाने या उसमे Store डाटा को नष्ट करने के हेतु से Malware को बनाया जाता है| Malware सॉफ्टवेर प्रोग्राम होता है जिसे इन्टरनेट या नेटवर्क के माध्यम से यूजर के कंप्यूटर में छुपे तरीके से भेजा जाता है ताकि यूजर के कंप्यूटर में मौजूद डाटा की चोरी की जा सके या फिर उस डाटा को मिटाया जा सके|

Malware सिर्फ कंप्यूटर में ही होते हैं ऐसा नहीं है यह हर उस डिवाइस में प्रवेश कर सकते हैं जिसे हम इन्टरनेट से कनेक्ट करते हैं यानी की कंप्यूटर के अलावा यह Laptop और Mobile में भी आ सकते हैं और आज सभी लोग मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं इसीलिए आप सभी को यह जानना जरुरी है की मैलवेयर क्या होते हैं|

What is Malware in Hindi – Malware क्या होता है

Malware Kya Hai इसे आसान शब्दों में कहे तो यह इन्टरनेट पर अपराध या Cyber Crime करने का एक माध्यम है| मैलवेयर की मदद से इन्टरनेट पर अपराध या धोख-दड़ी किया जाता है| मैलवेयर एक ऐसा ख़राब सॉफ्टवेर होता है जिसे कंप्यूटर में Install दुसरे सॉफ्टवेर को हानि पहोंचाने या फिर Crash करने के हेतु से बनाया जाता है|

मैलवेयर कुछ और नहीं बल्कि एक Malicious Code होता है जिसे Hacker या किसी विरोधी द्वारा किसी भी System में Internet या फिर Removable Resource द्वारा Insert किया जाता है|  

मैलवेयर को किसी भी यूजर की संवेदनशील जानकारी को चुराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है| इन संवेदनशील जानकारी में Password, Contact Info और जरूरी जानकारी शामिल हो सकती है|

किसी भी संक्रमित Website पर visit करने या उस पर चल रही ads पर click करने से भी मैलवेयर कंप्यूटर में आ जाता है| इसलिए सभी को किसी भी अविश्वसनीय Website नहीं जाना चाहिए|

malware-kya-hai
Malware in Hindi

Meaning of Malware in Hindi – मैलवेयर का क्या मतलब होता है?

Malware का meaning Malicious Software या फिर Malicious Code होता है| यह Malicious Software यूजर की अनुमति के बिना उसे सिस्टम में प्रवेश करके यूजर की जानकारी को Delete कर देता या फिर उसे चुरा लेता है|

यह इतने खतरनाक होते हैं की यह यूजर की अनुमति के बिना Gmail की मदद से किसी को भी फर्जी मेल भेज सकते हैं| इसलिए इन्हें कंप्यूटर का दुश्मन भी कहा जाता है| इन मैलवेयर को वह Software Developer बनाते हैं जो इन्टरनेट का गलत इस्तेमाल करना चाहते हैं और इन सॉफ्टवेर डेवलपर को Hacker के नाम से पहेचाना जाता है|

इन्टरनेट पर मौजूद कुछ Third Party Website हमें Paid Software को Free में Download करने का विकल्प देती हैं| हमें इस तरह की वेबसाइट से कभी भी कुछ डाउनलोड नहीं करना चाहिए क्यूंकि इस तरह की कुछ वेबसाइट हमारे सिस्टम में Malware भी Install कर सकती हैं|

Types of Malware in Hindi – मैलवेयर कितने प्रकार के होते हैं?

अभी तक कई प्रकार के मैलवेयर पाए गए हैं जो कंप्यूटर या किसी दुसरे सिस्टम को बहोत नुकशान पहोंचा सकते हैं| इन मैलवेयर में से मैंने कुछ प्रमुख प्रकार के मैलवेयर की लिस्ट बनायीं है जो कुछ इस तरह है|

  • Computer Worm
  • Adware
  • Spyware
  • Ransomware
  • Rootkit
  • Key Logger
  • Fileless Malware
  • Scareware
  • Backdoors
  • Botnets Denial of Service Attack

How to protect computer from Malware in Hindi – कंप्यूटर को मैलवेयर से कैसे बचाएं?

किसी भी Device को Malware से बचाने का सबसे बढ़िया उपाय यह है की आप अपने सिस्टम को हंमेशा Update रखें क्यूंकि हैकर Outdated System की खामियाँ निकाल लेते हैं और फिर उन खामियों के सहारे Malware को किसी भी System में भेजकर उसे हैक कर लेते हैं|

Computer या Smartphone को किसी भी प्रकार के Malware से बचाने के लिए एक Antivirus इनस्टॉल करके रखना ही चाहिए|

Install किये हुए Antivirus को समय समय पर Update जरूर करना चाहिए|

इन्टरनेट से Movie या Song को Download करने के लिए किसी विश्वसनीय Website का उपयोग करना चाहिए|

Computer या Mobile में मौजूद Web Browser को Update करते रहेना चाहिए|

अनजान व्यक्ति द्वरा भेजे गए Mail और Document को Open नहीं करना चाहिए|

Computer में Firewall का Install होना बहोत जरूरी है|

किसी भी अनजान URL पर Click करने से बचे फिर चाहे वो URL Social Media पर हो या किसी Website पर|

How to find Malware in Computer in Hindi – कंप्यूटर में मैलवेयर का पता कैसे लगायें?

आपके कंप्यूटर में मैलवेयर है तो फिर आपको कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देंगे:

कंप्यूटर का अचानक Slow हो जाना या फिर रुक जाना|

कंप्यूटर की स्क्रीन पर बार-बार Pop up दिखाई देना|

 कंप्यूटर का अचानक से बंद हो जाना|

किसी भी सॉफ्टवेर का बराबर काम ना करना|

कंप्यूटर में मौजूद डाटा में बदलाव होना या फिर उसकी copy बनना|

Firewall और Intrusion detection System के जरिये भी कंप्यूटर में Malware का आसानी से पता लगाया जा सकता है|

How to remove Malware from Computer in Hindi – कंप्यूटर में से मैलवेयर को कैसे हटायें?

मैंने आपको ऊपर Malware के लक्षण की लिस्ट दी है अगर वो लक्षण आपके कंप्यूटर में दिखाई दे तो तुरंत एक Paid Antivirus इनस्टॉल करना चाहिए और उसकी मदद से कंप्यूटर को Scan करके Malware का पता लगाकर उसे नष्ट करना चाहिए|

FAQs – Malware के बारे में पूछे जानेवाले सवाल

कंप्यूटर में मैलवेयर क्या होता है और उसके प्रकार?

मैलवेयर एक तरह का Malicious Code या File होता है जिसकी मदद से कंप्यूटर को नुकशान पहोंचाया जाता है या फिर उस सिस्टम में मौजूद जरूरी जानकारी को चुराया जाता है| Malware कई प्रकार के होते हैं जिनमे से कुछ यह हैं: Worm, Trojan Horse, Adware, Ransomware, Spyware

मैलवेयर कंप्यूटर को क्या नुकशान पहोंचाते हैं?

मैलवेयर कंप्यूटर में मौजूद ऑपरेटिंग सिस्टम के काम में अवरोध बनते हैं, कंप्यूटर में मौजूद डाटा की मल्टीपल कॉपी बनाते हैं या उसे डिलीट कर देते हैं, इनकर द्वारा हैकर कंप्यूटर को हैक करते हैं, कंप्यूटर की स्पीड धीमी हो जाती है या फिर वह अचानक से बंध होने लगता है|

मैलवेयर को कौन और किस लिए बनाता है?

मैलवेयर को साइबर क्रिमिनल बनाते हैं जिन्हें हैकर भी कहा जाता है और वह इसका इस्तेमाल किंमती डाटा को चुराने में और किसी भी तरह के नेटवर्क को काम करने से रोकने के लिए करते हैं|

मैलवेयर को किस तरह कंप्यूटर से निकाला जाता है?

कंप्यूटर में मैलवेयर के लक्षण दिखाई दे तो उसे किसी Antivirus द्वारा scan करके नष्ट किया जाता है या फिर कभी कभी पुरे सिस्टम को फॉर्मेट करना पड़ता है|

Conclusion – Malware Kya Hai

इस लेख की शुरुआत में मैंने आपको बताया की Malware Kya Hai और वह कितने प्रकार के होते हैं और फिर मैंने आपको बताया की कंप्यूटर को मैलवेयर से कैसे बचाएं और अगर कंप्यूटर में मैलवेयर आ गया है तो उसे कैसे नष्ट करे यह भी बताया| इस लेख को पढने के बाद आपको Malware के बारे में किसी तरह कोई शंका नहीं होगी| आपको Malware के बारे में यह लेख अच्छा लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताएं|

इन्हें भी जरुर पढ़ें

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.