इस लेख में आपको बताऊंगा की Joystick Kya Hai और इसमें ऐसी क्या ख़ास बात है की इसके बिना कंप्यूटर में विडियो गेम खेलना बहोत मुश्किल हो जाता है|
कुछ समय पहेले कंप्यूटर में विडियो गेम खेलना बहोत आसान होता था क्यूंकि पहेले आज के समय के जैसे विडियो गेम नहीं थे जिस वजह से उन गेम को Key Board और Mouse से खेला जा सकता था लेकिन आज के समय विडियो गेम के क्षेत्र में बहोत तरक्की हुई जिस वजह से कई प्रकार के अत्याधुनिक विडियो गेम का निर्माण हुआ है|
इसी वजह से इन विडियो गेम को एक साधारण की-बोर्ड या माउस की मदद से खेलना आसान नहीं होता इसीलिए इन गेम को खेलने के लिए एक Hardware Device का इस्तेमाल किया जाता है जिसे Joystick कहा जाता है| जॉयस्टिक के बारे में सभी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें|
What is Joystick in Hindi – जॉयस्टिक क्या होता है?
Joystick एक Input Device है जिसे कंप्यूटर से केबल द्वारा कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जाता है| इसपर एक हैंडग्रिप लगी होती है जिसकी वजह से हम आसानी से इसे चारों तरफ घुमा सकते हैं और इस हैंडग्रिप पर एक से अधिक बटन लगे होते हैं जिनका विडियो गेम खेलते समय इस्तेमाल किया जाता है|
आप लोगों में से जिनको भी कंप्यूटर में विडियो गेम खेलने का शौक है उन्हें इस Joystick के बारे में काफी अच्छे से मालूम होगा लेकिन जिन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने के जरुरत नहीं है क्यूंकि इस लेख को पढ़कर आपको जॉयस्टिक के बारे में सब कुछ अच्छे से पता चल जायेगा|
Joystick Kya Hai इसे आसान शब्दों में कहा जाए तो यह एक ऐसा Input Device है जिसे ज्यादातर कंप्यूटर में विडियो गेम खेलने के लिए उपयोग किया जाता है क्यूंकि इसकी मदद से हम किसी भी प्रकार के विडियो गेम को बड़े आराम से कण्ट्रोल कर सकते हैं|
जॉयस्टिक सिर्फ विडियो गेम को ही कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि इसकी मदद से ट्रक, क्रेन, और व्हीलचेर को भी कंट्रोल किया जाता है|
आज के समय अलग अलग तरह के जॉयस्टिक मार्केट में उपलब्ध हैं जिन्हें कंप्यूटर से कनेक्ट करना बहोत आसान है क्यूंकि उन्हें USB Port और Bluetooth का इस्तेमाल करके कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है|
Element of Joystick in Hindi – जॉयस्टिक के तत्त्व क्या हैं?
एक जॉयस्टिक में आठ तत्त्व होते हैं यानि की एक जॉयस्टिक आठ अलग अलग भागों को मिलाकर बनती है जिनकी सूचि यह है:-
- Base (आधार)
- Stick (छड़ी)
- Trigger (ट्रिगर)
- Extra Button (अतिरिक्त बटन)
- Auto Fire Switch (ऑटो फायर स्विच)
- Throttle (थ्रोटल)
- Hat Switch (हैट स्विच )
- Suction Cups (सक्शन कप)
एक जॉयस्टिक इन आठ प्रकार के एलिमेंट को मिलाकर बनती है|
- यह भी पढ़ें:- Motherboard क्या है और इसे Computer का Heart क्यूँ कहा जाता है?
- यह भी पढ़ें:- SSD क्या है और यह Computer की स्पीड कैसे बढ़ता है?

Types of Joystick in Hindi – जॉयस्टिक के प्रकार कितने हैं?
जिस तरह जॉयस्टिक का इस्तेमाल बढ़ता गया उसी तरह इसके नए नए प्रकार आते गए जिस वजह से आज कई प्रकार के जॉयस्टिक मौजूद हैं|
Digital Joystick (डिजिटल जॉयस्टिक)
आज के समय सबसे ज्यादा इस्तेमाल डिजिटल जॉयस्टिक का किया जाता है क्यूंकि इसे आसानी से कंप्यूटर से कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है| इसमें मौजूद हैण्डग्रिप को चारों दिशा में घुमाया जा सकता है जिस वजह से इसका Gaming में ज्यादा इस्तेमाल होता है|
Paddle Joystick (पेडल जॉयस्टिक)
इस प्रकार के जॉयस्टिक में एक नोब होता है और इसी के द्वारा गेम को कंट्रोल किया जाता है या फिर गेम को खेला जाता है| यह सबसे पुराने जॉयस्टिक माने जाते हैं और इन्हें एनालॉग सिद्धांत का उपयोग करके बनाया गया है| इसमें पोटेंशियोमीटर का उपयोग किया जाता है जो एनालॉग जानकारी को डिजिटल जानकारी में बदलता है जिसके बाद यूजर गेम को नियंत्रित कर पाता है|
Analog Joystick (एनालॉग जॉयस्टिक)
यह भी जॉयस्टिक का एक प्रख्यात प्रकार है जिसे डिजिटल जॉयस्टिक और पेडल जॉयस्टिक को मिलाकर बनाया गया है और इसमें सिर्फ एक बटन होता है| डिजिटल जॉयस्टिक के मुकाबले एनालॉग जॉयस्टिक का इस्तेमाल बहोत कम होता है|
PC Analog Joystick (पिसि एनालॉग जॉयस्टिक)
एनालॉग जॉयस्टिक में यह सबसे ज्यादा प्रख्यात है क्यूंकि इसमें दो बटन उपलब्ध होते हैं और इसे सबसे पहेले IBM द्वारा लोंच किया गया था|
Joypad (जॉयपैड)
Joypad को मुख्यरूप से कंप्यूटर में गेम खेलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्यूंकि इसे डिजिटल जॉयस्टिक की तरह चारों दिशा में घुमाया जा सकता है| इसमें किसी प्रकार की कोई हैंडग्रिप नहीं होती बल्कि इसमें Directional Pad होता है|
Bluetooth Gaming Controller (ब्लूटूथ गेमिंग कंट्रोलर)
इस प्रकार के जॉयस्टिक को किसी केबल के द्वारा कंप्यूटर से कनेक्ट करने की जरुरत नहीं होती क्यूंकि इन्हें Bluetooth Technology द्वारा कनेक्ट किया जाता है| इसे कंप्यूटर से करीब रखकर ही चलाया जाता है और इसका इस्तेमाल करना भी बहोत आसान होता है|
- यह भी पढ़े: Projector क्या है और शिक्षा क्षेत्र में इसका उपयोग क्यूँ बढ़ता जा रहा है?
- यह भी पढ़ें:- Barcode Reader क्या है और सभी दुकानदारों को यह क्यूँ इस्तेमाल करना चाहिए?
Advantages of joystick in Hindi – जॉयस्टिक के फायदे क्या हैं?
- इसे मुख्यरूप से विशेष प्रकार के गेम खेलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|
- गेम खेलने के लिए Mouse के मुकाबले Joystick ज्यादा बहेतर होती है|
- जो लोग कंप्यूटर में विडियो गेम खेलने में अभी Beginner हैं उनके लिए Joystick बहोत फायदेमंद है|
- इसकी मदद से हम तीव्र गति से निर्देश दे सकते हैं जिस वजह से Racing, Fighting, Simulation जैसे विडियो गेम में जॉयस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है|
Disadvantages of Joystick in Hindi – जॉयस्टिक के नुकशान क्या हैं?
- कुछ लोगों के मुताबिक जॉयस्टिक की मदद से स्क्रीन पर पॉइंटर को कंट्रोल करना माउस के मुकाबले ज्यादा मुश्किल होता है|
- Joystick को थोडा सावधानी से इस्तेमाल करना पड़ता है क्यूंकि जरुरत से ज्यादा बल लगाने पर वह टूट जाता है|
- इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से हाथ दुखने लगते हैं|
FAQs – Joystick के बारे में पूछे जानेवाले सवाल
जॉयस्टिक क्या है हिंदी में बताइए?
जॉयस्टिक एक हार्डवेर डिवाइस है जिसका इस्तेमाल आज के समय ज्यादातर कंप्यूटर में विडियो गेम खेलने के लिए किया जाता है क्यूंकि यह माउस के मुकाबले बहोत तीव्र गति से कंप्यूटर को निर्देश देता है जिस वजह से ज्यादातर Gamer गेम खेलने के लिए इसी का इस्तेमाल करते हैं|
किस तरह की गेम खेलने के लिए जॉयस्टिक का इस्तेमाल होता है?
Racing, Fighting, Simulation जैसी गेम खेलने के लिए मुख्यरूप से जॉयस्टिक का उपयोग किया जाता है|
जॉयस्टिक को कंप्यूटर से कैसे कनेक्ट करते हैं?
जॉयस्टिक को USB पोर्ट और Bluetooth की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है|
Conclusion – Joystick Kya Hai
इस लेख की शुरुआत में मैंने आपको बताया की Joystick Kya Hai और इसे क्यूँ इस्तेमाल किया जाता है फिर मैंने आपको जॉयस्टिक के सभी तत्त्व के नाम बताये और जॉयस्टिक के प्रकार के बारे में भी बताया और फिर सबसे आखिर में मैंने आपको इसके फायदे और नुकशान के बारे में बताया इस तरह से मैंने आपको Joystick के बारे में सभी तरह की जानकारी दी और आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं|
इन्हें भी जरूर पढ़ें
- Graphics Card क्या है और Computer में इसका क्या उपयोग है?
- Super Computer क्या है और इसे सभी Computer का बाप क्यूँ कहा जाता है?

मेरा नाम मोहम्मद नौशाद शैख़ है और मैं गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहेता हूँ| मैं SAL College Of Engineering में B.E में Information Technology की पढाई कर रहा हूँ| मुझे कंप्यूटर और सॉफ्टवेर से जुडी हुई नयी नयी जानकारियां प्राप्त करने का शौख है और मैं अपने इसी शौख की वजह से आज इस ब्लॉग के जरिये मैं जो भी सीखता हूँ उसे दूसरों तक पहोंचाने की कोशिश कर रहा हूँ|