इस लेख में आपको बताऊंगा की IOT Kya Hai और इसे क्यूँ इस्तेमाल किया जाता है| आप लोगों में से कुछ लोग ऐसे होंगे जिनको IOT के बारे में कुछ भी पता नहीं होगा लेकिन आप लोगों को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है क्यूंकि इस लेख में मैंने आई ओ टी के बारे में सभी जानकारी विस्तार से दी है|
आईओटी एक एडवांस टेक्नोलॉजी है जिसके फायदे देखकर इसका इस्तेमाल सभी क्षेत्र में तेजी से बढ़ता जा रहा है| आप सभी लोगों ने IOT के बारे में सुना होगा लेकिन यह क्या काम करता है और इसे किस तरह इस्तेमाल किया जाता है यह जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें|
What is IOT in Hindi – IOT क्या होता है?
IOT को Internet Of Things के नाम से भी जाना जाता है जो इसी का फुल फॉर्म है| IOT में कई प्रकार के सेंसर होते हैं जिन्हें इन्टरनेट से जोड़कर सॉफ्टवेर की मदद से इस्तेमाल किया जाता है और यह किस प्रकार के सेंसर होते हैं यह मैंने Types of IOT में बताया है जो निचे दिया गया है|
इस टेक्नोलॉजी में सेंसर, सॉफ्टवेर और इन्टरनेट का इस्तेमाल किया जाता है और इसका ज्यादातर इस्तेमाल डाटा को एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में ट्रान्सफर करने के लिए किया जाता है|
IOT Kya Hai इसे आसान शब्दों में कहा जाए तो यह इन्टरनेट से जुडी हुई हर वह डिवाइस है जिसे हम अपनी जिंदगी में रोज इस्तेमाल करते हैं| इन डिवाइस में मोबाइल, स्मार्ट टीवी, सेंसर, स्मार्ट वाच और इस तरह कई डिवाइस शामिल हैं|
इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स और कुछ नहीं बल्कि इन्टरनेट से कनेक्ट Physical Device का एक समूह है जो सॉफ्टवेर की मदद से एक दुसरे को Data Transfer कर सकता है और Communication भी कर सकता है|
यह भी पढ़ें: Virtual Reality जो हमें एक नयी दुनिया की सैर कराता है क्या आप इसके बारे में जानते हैं?
Internet Of Things Kya Hai – इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स क्या है?
Internet Of Things एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमे सभी प्रकार के Physical Device जैसे की बल्ब, पंखा, ऑवन, टोस्टर को किसी स्विच की मदद से On या Off करने के बजाये उसे इन्टरनेट की मदद से On और Off किया जा सके|
IOT एक ऐसा विचार है जिसमे हम अपने घर की लगभग सभी भौतिक वस्तुओं को इन्टरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं| जैसे की हम अपने मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर को इन्टरनेट से कनेक्ट करते हैं| इस टेक्नोलॉजी पर काम करना शुरू हो चुका है और अभी तक इसकी मदद से कई भौतिक वस्तुओं को इन्टरनेट से जोड़कर उन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है और इस तरह से उन वस्तुओं को इस्तेमाल करने में बहोत आसानी होती है|
जिस दिन यह टेक्नोलॉजी पूरी तरह से विकसित हो जाएगी और इसका इस्तेमाल होना शुरू हो जायेगा तब सभी Physical Device एक दुसरे से Communication कर पाएंगे|
आज जिस तरह से हम Smart Phone, Smart TV और Smart Watch इस्तेमाल कर रहे हैं इसी तरह IOT की मदद से हमारे आसपास की सभी भौतिक वस्तुएँ Smart हो जाएँगी| मतलब की उन सभी वस्तुओं को हम इन्टरनेट से जोड़कर इस्तेमाल कर पाएंगे और इस तरह से हम उन सभी का बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे|
Internet Of Things का उद्देश्य हमारे आसपास मौजूद सभी इलेक्ट्रिक वस्तुओं को Smart बनाना यानि की उन सभी वस्तुओं को इन्टरनेट से कंट्रोल करना है|

यह भी पढ़ें: Cyber attack क्यूँ किया जाता है और इससे अपने कंप्यूटर को कैसे बचाएं?
इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (IOT) हमारे लिए क्यूँ जरूरी है?
इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स हमारे लिए क्यूँ जरूरी है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की आज हम मोबाइल और कंप्यूटर को इन्टरनेट को इस्तेमाल किये बिना चलाये तो वह कैसे लगेंगे| आज के समय इन्टरनेट के बिना मोबाइल और कंप्यूटर को इस्तेमाल करने का हम सोच भी नहीं सकते क्यूंकि जब यह डिवाइस इन्टरनेट से कनेक्ट होते हैं तब इनमे कई तरह के फायदे जुड़ जाते हैं जैसे की हम इन डिवाइस की मदद से Communication कर सकते हैं|
मोबाइल और कंप्यूटर की तरह दूसरी वस्तुएँ भी जब इन्टरनेट से जुड़ जाएँगी तब हम उन्हें दूर से भी कंट्रोल कर पाएंगे| एक उदाहरण से आपको समजता हूँ जैसे की मान लीजिये की आप घर से बाहर गए हो और आपने अपने घर में AC या पंखा चालु ही छोड़ दिया और अब आप कुछ दिनों बाद घर आयेंगे तो वह उतने दिनों तक चालू ही रहेंगे| लेकिन यही AC और पंखा अगर इन्टरनेट से जुड़े हुए होंगे तो आप उन्हें कहीं से भी कंट्रोल कर पाएंगे|
IOT की मदद से किसी भी डिवाइस की Efficiency और Performance को बढाया जा सकता है| इनको इस्तेमाल करने से समय की भी बचत की जा सकती है|
जब सभी Physical Device इन्टरनेट से जुड़ जायेंगे तो वह एक दुसरे से बात कर पाएंगे और हम उन्हें आराम से कंट्रोल कर पाएंगे| इसीलिए Internet OF Things हमारे लिए बहोत जरूरी है|
How to work IOT in Hindi – IOT कैसे काम करता है?
मैंने आपको अबतक बताया की इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स क्या है और अब में आपको बताऊंगा की यह काम कैसे करता है| आईओटी कई प्रकार के सेंसर, सॉफ्टवेर और कुछ डिवाइस को मिलाकर बनता है|
Sensor: सेंसर IOT का मुख्य भाग है जो कई प्रकार के होते हैं जिनका काम डाटा को एकत्रित करना होता है| सेंसर कई प्रकार के आते हैं जैसे की कुछ सेंसर आसपास के तापमान का पता लगाते हैं, आग का पता लगाते हैं, दिल की धड़कन चेक करते हैं| इसी तरह के कई सेंसर आते हैं जो Real Time में हो रही घटना की जानकारी सॉफ्टवेर की मदद से यूजर तक पहोंचाते हैं|
इन सेंसर की मदद से ही हमें सही डाटा प्राप्त होता है जैसे की हमारे फ़ोन में GPS का एक सेंसर होता है जो हमारी लोकेशन का पता लगाता है| सेंसर का एक और उदाहरण आपको बताऊँ तो वह यह है की आपने कार में यह देखा होगा की जब हम कार को रिवर्स लेते हैं तो कोई दीवार या कोई वस्तु कार के करीब आती है तो एक आवाज आने लगती है वह सेंसर की मदद से ही होता है|
Connectivity: सेंसर द्वारा एकत्रित की गयी जानकारी को यूजर तक पहोंचाने के लिए एक माध्यम की जरुरत पड़ती है| सेंसर जिन जानकारी को एकत्रित करता है उसे कंप्यूटर तक पहोंचाने के लिए कई तरह के माध्यम का इस्तेमाल किया जाता है जिनमे Bluetooth और Wi-Fi मुख्य हैं और कभी कभी WAN का भी इस्तेमाल किया जाता है|
Software: सेंसर की मदद से प्राप्त की गयी जानकारी को एक सॉफ्टवेर के जरिये कंप्यूटर में एकत्रित किया जाता है और इस सॉफ्टवेर की मदद से ही सभी सेंसर को कंट्रोल कीया जाता है| इस सॉफ्टवेर को बनाने के लिए ज्यादातर Python Programming Language का इस्तेमाल किया जाता है और डाटा को संग्रह करने के लिए Database का इस्तेमाल किया जाता है|
User Interface: यह वो जगह से जहाँ एकत्रित किया गया डाटा यूजर को दिखाया जाता है| User Interface सॉफ्टवेर का वह हिस्सा होता है जहाँ से यूजर सेंसर द्वारा एकत्रित की गयी जानकारी को देख सकता है|
Examples of IOT – IOT के उदाहरण क्या हैं?
यहाँ में आपको IOT के वह उदाहरण बताऊंगा जो 2022 में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जा रहे हैं|
- Google Home Voice Controller: यह गूगल द्वारा बनाया हुआ एक शानदार प्रोडक्ट है जो हमें सिर्फ आवाज से ही अलार्म सेट करने का विकल्प देता है और घर की लाइट को भी इसकी मदद से चालू या बंद किया जा सकता है| इसके दुसरे भी कई इस्तेमाल हैं जिनकी वजह से इसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खेंचा है|
- Amazon Echo Plus Voice Controller: यह भी IOT का एक मुख्य उदाहरण है जो लोगों की आवाज़ सुनकर अपने काम को अंजाम देता है| मतलब की इसकी मदद से हम सिर्फ बोलकर किसी को कॉल कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और अलार्म लगा सकते हैं|
- Smart Watch: आपमें से बहोत लोग ऐसे होंगे जो Smart Watch का इस्तेमाल करते होंगे तो आपको बता दू की यह भी एक IOT Device है जिसकी मदद से हम अपने Foot Step Count कर सकते हैं और Heart Beat चेक कर सकते हैं|
- August Smart Lock: यह एक Smart Lock है जो घर के दरवाजे पर लगा होता है लेकिन यह दुसरे लॉक से काफी बहेतर होता है क्यूंकि यह Real Time Data को यूजर तक पहोंचाता है जिस वजह से अगर कोई चोर घर में आता है या फिर कोई इसे जबरदस्ती खोलने की कोशिश करता है तो यह इस बात की जानकारी यूजर को देता है| इसकी मदद से आप अपने घर को सुरक्षित रख सकते हो|
Application of IOT in Hindi – IOT का इस्तेमाल कहाँ कहाँ होता है?
इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स एक कमाल की तकनीक है और इसको इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं जिस वजह से आज इसका कई क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाता है|
Smart Homes (घरों को स्मार्ट बनाने के लिए): Internet Of Things का सबसे ज्यादा इस्तेमाल घरों को स्मार्ट बनाने के लिए किया जा रहा है| आप सोच रहे होंगे की घर को कैसे स्मार्ट बनाया जा सकता है तो चलिए मैं आपको बताता हूँ की घरों को स्मार्ट बनाने के लिए IOT से बने हुए Devices को इस्तेमाल किया जाता है जैसे की Fan, Bulb, AC, Smart Door Lock और इन सभी डिवाइस को आप अपने Smart Phone से कंट्रोल कर सकते हो|
Smart City (शहर को स्मार्ट बनाने के लिए): किसी शहर को स्मार्ट बनाने के लिए शहर में इस्तेमाल किये जानेवाले डिवाइस को IOT की मदद से बनाया जाता है जैसे की Traffic Management System इसमें ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए IOT से बने हुए Traffic Light का इस्तेमाल किया जाता है|
शहर में रास्ते के दोनों तरफ लाइट लगी हुई होती है और उस लाइट को भी IOT की मदद से ही चालू या बंध किया जाता है| जो शहर स्मार्ट बन चुके हैं वहां बिजली और पानी की सप्लाई के लिए Internet Of Things Devices का इस्तेमाल किया जाता है|
Wearable Devices (पहनने वाले डिवाइस): में आपको बता दूं की wearable Device को बनाने में IOT का इस्तेमाल बहोत ज्यादा हो गया है| इन डिवाइस में ज्यादातर Fitness Tracker Device और Smart Watch शामिल है|
पहनने लायक डिवाइस में एक GPS भी शामिल है जिस की मदद से हम किसी की भी लोकेशन का पता लगा सकते हैं| GPS का इस्तेमाल कई जगह किया जाता है जैसे की Smart Phone, Car, Bus, Air Plane |
Health (स्वास्थ्य क्षेत्र में): समय के साथ IOT से बने डिवाइस का इस्तेमाल स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है| जैसे की Pulse, Heart Beat, Body Temperature को चेक करनेवाले डिवाइस को बनाने के लिए IOT का इस्तेमाल किया जा रहा है| इन डिवाइस का वजन बहोत कम होता है जिस वजह से इन्हें रोगी को आसानी से पहनाकर शरीर का निरिक्षण किया जा सकता है|
Internet Of Things के द्वारा डॉक्टर द्वारा मरीजों को दी गयी दवा और मरीजों की ट्रीटमेंट की हिस्ट्री को ट्रेक किया जा सकता है|
Agriculture (खेती क्षेत्र में): खेत में कई तरह के जानवर और पक्षी फसल को नुकशान पहोंचाते हैं जिस वजह से उन्हें फसल से दूर भगाने के लिए IOT इस्तेमाल किया जाता है|
फसल की गुणवत्ता और जमीन की गुणवत्ता का पता लगाने के लिए आईओटी द्वारा बनाये गए उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है|
Flood Alert System: जैसा की मैंने आपको पहेले बताया की IOT में कई प्रकार के सेंसर का इस्तेमाल होता है उन्हीं में से कुछ सेंसर का इस्तेमाल करके एक सिस्टम बनाया जाता है जिसे दरिया किनारे स्थापित किया जाता है जो हवा की गति और पानी की लहेरों को ध्यान में रखकर वह Flood का पता लगता है और जब सेंसर की मदद से यह पता चलता है की Flood आनेवाला है तो वह एक Alert Signal भेजता है जिसकी मदद से आपदा आने से पहेले ही उसका पता लगाया जा सकता है और लोगों की जान बचायी जा सकती है|
Types of IOT in Hindi – IOT के प्रकार
Internet Of Things के कई प्रकार हैं जिनके बारे में आपको बिलकुल भी पता नहीं होगा लेकिन चिंता की कोई बात नहीं क्यूंकि IOT के सभी प्रकार अब आपको पता चल जायेंगे|
- Bluetooth: यह एक Wireless नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल किसी भी Data या Files को एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में ट्रान्सफर करने के लिए किया जाता है| Bluetooth के बारे में मुझे आपको ज्यादा बताने की जरुरत नहीं है क्यूंकि यह सभी मोबाइल में उपलब्ध होता है जिसकी मदद से हम डाटा को एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में ट्रान्सफर कर सकते हैं| इसके अलावा दुसरे भी कई डिवाइस हैं जिनमे Bluetooth का इस्तेमाल किया जाता है|
- Zigbee: Zigbee भी Bluetooth की तरह एक Wireless Network है जिसे Wireless Device में डाटा ट्रान्सफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है| लेकिन यह Bluetooth के मुकाबले कम प्रख्यात है जिस वजह से इसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है| इसका इस्तेमाल कम रेंज में डाटा ट्रान्सफर करने के लिए किया जाता है|
- Wi-Fi: Wi-Fi एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से हम एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में इन्टरनेट कनेक्ट कर सकते हैं| यह भी एक Wireless Technology है जो बड़ी कमाल की है और इसका इस्तेमाल आप में सभी लोगों ने किया है| Wi-Fi की मदद से एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में इन्टरनेट कनेक्ट करने के लिए Radio Signal का इस्तेमाल होता है|
- RFID: यह टेक्नोलॉजी डाटा को ट्रांसमिट करने के लिए इस्तेमाल की जाती है और इसमें डाटा ट्रांसमिट करने के लिए Radio Signal का इस्तेमाल किया जाता है| इसे इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा यह है की इसमें यूजर का डाटा सुरक्षित रहेता है|
Advantages of IOT in Hindi – IOT के फायदे
Internet Of Things की मदद से सभी तरह के काम बड़ी जल्दी किये जा सकते हैं और इसके साथ हम किसी भी काम को आसानी से कर सकते हैं|
IOT की मदद से हम किसी भी डिवाइस को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं|
IOT से बने Door Lock का इस्तेमाल करके घर की सुरक्षा बढ़ा सकते हैं|
Internet Of Things से बने डिवाइस इस्तेमाल करके घर को Smart बना सकते हैं|
Corporate Sector और बड़ी बड़ी कंपनियों में Productivity बढ़ने के लिए आईओटी से बने डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है|
Disadvantages of IOT in Hindi – IOT के नुकशान
Internet Of Things का सबसे बड़ा नुकशान यह है की इससे बने डिवाइस ज्यादातर असुरक्षित होते हैं जिस वजह से यूजर का डाटा चोरी होने खतरा रहेता है|
IOT का दूसरा सबसे बड़ा नुकशान यह है की जैसे जैसे इसका इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे बेरोजगारी भी बढती जा रही है क्यूंकि यह इंसानों की तुलना में ज्यादा अच्छे से काम कर सकता है|
IOT के बारे में पूछे जानेवाले कुछ सवाल
IOT क्या है हिंदी में समझाइए?
IOT सेंसर, सॉफ्टवेर, फिजिकल डिवाइस और इन्टरनेट से मिलकर बना है और इसकी मदद से हम भौतिक वस्तुओं को इन्टरनेट से जोड़ सकते हैं और यह एक दुसरे को डाटा का आदान प्रदान कर सकती हैं| जब पूरी तरह से IOT विकसित हो जायेगा तब हमारे आस पास मौजूद सभी इलेक्ट्रिक चीजें एक दुसरे से बात कर सकेंगी मतलब की वह एक दुसरे को डाटा आदान प्रदान कर सकेंगी|
IOT का इस्तेमाल क्यूँ किया जाता है?
IOT का इस्तेमाल हमारे आस पास मौजूद सभी इलेक्ट्रिक चीजों को Smart बनाने के लिए किया जाता है| यानी की उन सभी वस्तुओं को इन्टरनेट से जोड़ा जाता है ताकि वह एक दसरे से डाटा का आदान प्रदान कर सकें|
IOT Device के Example बताइए?
IOT Device के मुख्य Example यह हैं: Amazon Echo Plus, Smart Lock, Fitness Tracker, Philips Hue Bulbs and Lighting System
Conclusion – IOT Kya Hai
इस लेख की शुरुआत में मैंने आपको बताया की IOT Kya Hai और बताया की यह हमारे लिए क्यूँ जरूरी है फिर मैंने आपको IOT के उदाहरण बताये और फिर मैंने इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स इस्तेमाल करने के फायदे और नुकशान बताये| इस तरह मैंने इस लेख में आपको आईओटी इ बारे में सभी प्रकार की जानकारी दी है और आप लोगों को Internet Of Things के बारे में यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं|
इन्हें भी जरूर पढ़ें
- Augmented Reality क्या है और क्या इसे Smart Phone से देखा जा सकता है?
- Cloud Computing क्या है और यह क्या काम आता है?
- E-Commerce क्या है और इसे कहाँ से शुरू करें?
- VPN क्या है और इसे क्यूँ इस्तेमाल करना चाहिए?

मेरा नाम मोहम्मद नौशाद शैख़ है और मैं गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहेता हूँ| मैं SAL College Of Engineering में B.E में Information Technology की पढाई कर रहा हूँ| मुझे कंप्यूटर और सॉफ्टवेर से जुडी हुई नयी नयी जानकारियां प्राप्त करने का शौख है और मैं अपने इसी शौख की वजह से आज इस ब्लॉग के जरिये मैं जो भी सीखता हूँ उसे दूसरों तक पहोंचाने की कोशिश कर रहा हूँ|