input-device-kya-hai

Input Device Kya Hai – इसके बिना कंप्यूटर चलाना क्यूँ मुश्किल है?

इस लेख में आपको बताऊंगा की Input Device Kya Hai और इनका क्या काम होता है और किन डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहा जाता है| आप लोगों को इनपुट डिवाइस के बारे में अच्छे से जानना है तो इस लेख को पूरा पढ़ें क्यूंकि मैंने इसमें इनपुट डिवाइस की सभी प्रकार की जानकारी उदाहरण सहित दी है जिसे पढ़ने के बाद आपको इनपुट डिवाइस के बारे में सबकुछ पता चल जाएगा|

आप लोग स्टूडेंट हैं या फिर कंप्यूटर से जुड़ा हुआ कोई काम करते हैं तो आपको इनपुट डिवाइस क्या होता है यह जानना बहोत जरुरी है जिस वजह से आपको इस लेख को अवश्य पढना चाहिए|

What is Input Device in Hindi – इनपुट डिवाइस क्या होता है?

आज हम सभी को यह पता है की कंप्यूटर क्या है और यह क्या काम करता है लेकिन हमें यह नहीं पता होता की किन डिवाइस की मदद से कंप्यूटर अपना काम कर पाता है| कंप्यूटर को चलाने के लिए मुख्यरूप से हमें Input Device और Output Device की जरुरत पड़ती है और इन सभी Devices के बिना कंप्यूटर कुछ भी नहीं कर सकता|

इनपुट डिवाइस वह डिवाइस होते हैं जिनकी मदद से हम कंप्यूटर को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में रखते हैं यानी की इन डिवाइस की मदद से हम कंप्यूटर को अलग अलग तरह के निर्देश देते हैं मतलब की कंप्यूटर को कमांड देते हैं|

एक उदाहरण की मदद से आपको समजाता हूँ की जैसे हम अपने कंप्यूटर में Notepad खोलते हैं और उसमे लिखने के लिए एक इनपुट डिवाइस कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं| यहाँ हम कीबोर्ड की मदद से कंप्यूटर को निर्देश देते हैं यानी की कंप्यूटर में टाइप करते हैं| इसी तरह हम एक दुसरे इनपुट डिवाइस माउस की मदद से कंप्यूटर में किसी भी आइकॉन पर क्लिक करके उसे Open कर सकते हैं या फिर किसी भी पेज को Scroll कर सकते हैं|

What is Input in Hindi – इनपुट क्या है?

इनपुट डिवाइस को सही से समजने से पहेले आपको या जानना जरुरी है की Input क्या होता है? सामान्य तौर पर इनपुट का मतलब किसी वस्तु में कुछ डालना| इसी तरह कंप्यूटर में इनपुट का मतलब कंप्यूटर में Information या Data को डालना होता है| कंप्यूटर को चलाने के लिए हमें सबसे पहेले उसे कुछ इनपुट देने पड़ते हैं यानि की उसे कुछ जानकारी देनी पड़ती है जिसके बाद वह उसे प्रोसेस करता है और फिर हमें आउटपुट देता है| सामान्य भाषा में कहा जाये तो कंप्यूटर को किसी भी तरह का निर्देश या कमांड देना इनपुट कहा जाता है|

input-device-kya-hai
Input Device in Hindi

Input Device Kya Hai – इनपुट डिवाइस क्या है?

कंप्यूटर को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए हमें दो तरह के डिवाइस की जरुरत पड़ती है जिनमे Input Device और Output Device शामिल हैं| Input Device वह होते हैं जिनकी मदद से हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं या फिर कोई इनपुट देते हैं और इस निर्देश का जवाब या फिर रिजल्ट कंप्यूटर हमें Output Device की मदद से देता है| इन दोनों तरह के डिवाइस को Hardware Device कहा जाता है|

इनपुट डिवाइस एक प्रकार के हार्डवेयर डिवाइस होते हैं जिनका इस्तेमाल मुख्यरूप से कंप्यूटर को इनपुट देने के लिए किया जाता है| यह डिवाइस यूजर के डाटा को कंप्यूटर को भेजते हैं और फिर उस डाटा के मुताबिक कंप्यूटर प्रोसेसिंग करता है और हमें उस डाटा का आउटपुट मिलता है|

इनपुट डिवाइस की मदद से हम कंप्यूटर से जुड़कर उसे अपने कंट्रोल में कर सकते हैं जैसे की हम Mouse की मदद से कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखने वाले किसी भी Icon पर क्लिक करके उसे Open कर सकते हैं और Key Board की मदद से उसे किसी भी प्रकार का टेक्स्ट इनपुट दे सकते हैं|  

इनपुट डिवाइस कंप्यूटर का एक अभिन्न अंग है जिसके बिना कंप्यूटर से Communication करना नामुमकिन हो जाता है और इसके बिना कंप्यूटर किसी काम का नहीं रहेता| इनपुट डिवाइस के बिना कंप्यूटर को किसी  भी प्रकार का निर्देश नहीं दिया जा सकता| आज के समय हम एकसाथ कई इनपुट डिवाइस एक ही कंप्यूटर से जोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं|

Input Device Name in Hindi – इनपुट डिवाइस के नाम क्या हैं?
KeyboardMouse
Joy StickLight Pen
Track BallScanner
Graphic TabletMicrophone
Bar Code ReaderMagnetic Inc Card Reader (MICR)
Optical Character Reader (OCR)Optical Mark Reader (OMR)
DigitizerDigital Camera
PaddleSteering Wheel
Light GunTouchPad 
WebcamBiometric Devices
Portable Media PlayerWii Remote
Touch ScreenGamepad 
Input Device Name

Functions of Input Device in Hindi – इनपुट डिवाइस क्या काम करता है?

  • आज कई तरह के इनपुट डिवाइस उपलब्ध हैं जिनकी मदद से हम कंप्यूटर में कई तरह के डाटा को इनपुट कर सकते हैं जैसे की Audio, Video, Image, Text
  • जैसा की मैंने आपको पहेले भी बताया की इनपुट डिवाइस एक प्रकार के हार्डवेयर डिवाइस होते हैं जिनको हम केबल की मदद से बड़ी आसानी से कंप्यूटर में कनेक्ट कर सकते हैं|
  • हम कंप्यूटर को जो भी डाटा देते हैं वह उस डाटा को कंप्यूटर की भाषा में ट्रांसलेट कर देता है|
  • इनको इस्तेमाल करना बहोत ही आसान होता है जिस वजह से इन्हें एक साधारण व्यक्ति भी इस्तेमाल कर सकता है|

Examples of Input Device in Hindi – इनपुट डिवाइस के उदहारण क्या हैं?

Mouse

Mouse को कंप्यूटर का मुख्य इनपुट डिवाइस कहा जाता है जो एक प्रकार का Pointing Device है| इसकी मदद से हम डेस्कटॉप पर मौजूद किसी भी आइकॉन पर क्लिक कर सकते हैं और यह वेब पेज को स्क्रॉल करने में भी काम आता है| एक माउस में दो या तीन बटन होते हैं जिनकी मदद से हम कंप्यूटर को निर्देश से पाते हैं|

Digitizer

यह एक Graphic Tablet है| जिस तरह हम कागज पर पेन से लिखते हैं उसी तरह हम इस टेबलेट पर डिजिटल पेन की मदद से कुछ भी लिख सकते हैं और एनीमेशन या ग्राफ़िक्स बना सकते हैं| यह एक ऐसा उपकरण है जिसकी मदद से हम प्रकाश, ध्वनि, स्पर्श जैसी किसी भी जानकारी को डिजिटल रूप में प्राप्त और रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Wii Remote

Wii Remote को Wii Mote  के नाम से भी पहेचाना जाता है| यह एक प्रकार का रिमोट है जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन गेम खेलने के लिए किया जाता है|

Keyboard

Keyboard को कंप्यूटर का सबसे मुख्य इनपुट डिवाइस कहा जाता है जिसकी मदद से हम किसी भी प्रकार का Text या फिर Symbolic डाटा के माध्यम से कंप्यूटर को इनपुट से सकते हैं| आज के समय लगभग सभी कंप्यूटर के साथ कीबोर्ड कनेक्ट होता है क्यूंकि हम कंप्यूटर को ज्यादातर इनपुट कीबोर्ड के माध्यम से टाइपिंग करके ही देते हैं|

Joystick

Joystick भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जिसे केबल द्वारा कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है और इसका मुख्यरूप से इस्तेमाल विडियो गेम खेलने में किया जाता है क्यूंकि इसकी हैण्डग्रिप को बड़ी आसानी से चारों तरफ घुमाया जा सकता है| आज के समय कई Gamer ऑनलाइन गेम खेलने के लिए माउस बजाय जॉयस्टिक का इस्तेमाल करते हैं|

Track Ball

Track Ball को आम तौर पर माउस का Alternative कहा जाता है क्यूंकि इसका इस्तेमाल भी कंप्यूटर और लैपटॉप में कर्सर को पॉइंट करने के लिए किया जाता है| इसका इस्तेमाल करना बहोत सरल होता है क्यूंकि ट्रैक बॉल पर ऊपर की तरफ एक बॉल लगी हुई होती है जिसे हम चारों तरफ घुमाकर कर्सर को कहीं भी पॉइंट कर सकते हैं| इसमें कर्सर को पॉइंट करने के लिए हमें ट्रैक बॉल को माउस की तरह पूरा हिलाना नहीं पड़ता बल्कि इसपर लगी हुई बॉल को ही घुमाना होता है|

Scanner

Scanner एक ऐसा इनपुट डिवाइस है जिसकी मदद से हम इमेज, टेक्स्ट या फिर पेपर पर मौजूद किसी भी प्रकार की छवि को स्कैन करके उसकी डिजिटल कॉपी बना सकते हैं| आज के समय स्कैनर का ज्यादा इस्तेमाल एक Book को स्कैन करके उसकी eBook बनाने में किया जा रहा है| स्कैनर की मदद से हम किसी भी हार्ड कॉपी को डिजिटल कॉपी में कन्वर्ट कर सकते हैं|

Microphone

Microphone को हम साधारण भाषा में Mic के नाम से जानते हैं| इसका इस्तेमाल Sound Wave को Electrical Signal में कन्वर्ट करके ऑडियो को रिकॉर्ड करना होता है| इसका इस्तेमाल टेप रिकॉर्डर, रेडियो प्रसारण, मेगाफोन और टेलीविज़न में किया जाता है|

Bar Code Reader

Bar Code Reader एक ऐसा डिवाइस है जिसकी मदद से हम बारकोड में मौजूद डाटा को Read कर सकते हैं और उस डाटा को कंप्यूटर में भेज सकते हैं| इस डिवाइस का इस्तेमाल करके हम बारकोड के डाटा को कंप्यूटर में इनपुट कर सकते हैं| बारकोड एक ऐसा कोड होता है जो सफ़ेद और काली लाइन से मिलकर बना होता है  जिसे कोई भी इंसान पढ़ नहीं सकता इसी वजह से इसे पढने के लिए Bar Code Reader का इस्तेमाल किया जाता है|

Touch Screen

Touch Screen एक ऐसी स्क्रीन होती है जिसके इस्तेमाल से हम कंप्यूटर को इनपुट दे सकते हैं| इसमें हमें माउस की जरुरत नहीं पड़ती क्यूंकि यह खुद ही कंप्यूटर को User Input देने में सक्षम होती है| हम अपने हाथ की उँगलियों द्वारा स्क्रीन को टच करके कंप्यूटर को इनपुट दे सकते हैं| आज हमें कुछ ऐसे डेस्कटॉप और लैपटॉप देखने को मिल जाते हैं जिनमे Touch Screen देखने को मिलती है और इनके साथ Tablet, Smart Phone, ATM में भी Touch Screen का इस्तेमाल किया जाता है|

Biometric Device

Biometric Device की मदद से किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंगों का माप लेने के लिए किया जाता है जैसे की Fingerprint, Face Scan, Retina Scan करने के लिए किया जाता है| बायोमेट्रिक की मदद से किसी भी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट, रेटिना स्कैन और फेस स्कैन को कंप्यूटर में इनपुट किया जाता है| बायोमेट्रिक की मदद से किसी भी व्यक्ति की आसानी से पहेचान की जा सकती है|

Webcam

आज के समय कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्ट फ़ोन में कैमरा लगा हुआ ही आता है लेकिन कुछ समय पहेले जब कैमरा लगा हुआ नहीं आता था तब विडियो कॉल पर बात करने के लिए Webcam नामक कैमरा का इस्तेमाल किया जाता था| Webcam की मदद से कंप्यूटर Video और Image की फॉर्मेट में इनपुट लेता है|

Digital Camera

Digital Camera की मदद से हम Video या Image को रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसे कंप्यूटर में स्टोर कर सकते हैं| डिजिटल कैमरा की मदद से कंप्यूटर को इमेज और विडियो फॉर्मेट में इनपुट मिलता है जिसे वह डिजिटल फॉर्मेट में स्टोर करता है|

FAQs – Input Device के बारे में पूछे जानेवाले सवाल

इनपुट डिवाइस की परिभाषा क्या है?

इनपुट डिवाइस एक प्रकार के हार्डवेयर डिवाइस होते हैं जिनका इस्तेमाल करके हम कंप्यूटर को इनपुट दे सकते हैं| साधारण भाषा में कहे तो इन डिवाइस की मदद से हम कंप्यूटर को निर्देश दे सकते हैं और उसे अपने कंट्रोल में कर सकते हैं| इनपुट डिवाइस के बिना कंप्यूटर का इस्तेमाल करना नामुमकिन है क्यूंकि इन्हीं की मदद से हम कंप्यूटर से अपना काम करवाते हैं|

कंप्यूटर में इस्तेमाल होनेवाले मुख्य इनपुट डिवाइस के नाम बताइए?

आज के समय में कंप्यूटर में कई तरह के इनपुट डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है जिनमे से कुछ मुख्य यह हैं: कीबोर्ड, माउस, जॉयस्टिक, लाइट पेन, ट्रैक बॉल, बारकोड रीडर, स्कैनर, माइक्रोफोन, बायोमेट्रिक डिवाइस|

Conclusion – Input Device Kya Hai

इस लेख की शुरुआत में मैंने आपको बताया की Input Device Kya Hai और इनपुट किसे कहते हैं और फिर मैंने आपको सभी तरह के इनपुट डिवाइस के उदाहरण बताये और वह क्या क्या काम करते हैं यह भी बताया| इस तरह मैंने आपको इनपुट डिवाइस के बारे में सभी तरह की जानकारी दी और यह लेख आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं|

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.