graphics-card-kya-hai

Graphics Card Kya Hai – इसके प्रकार, फायदे, किंमत

इस पोस्ट में आपको ग्राफ़िक्स कार्ड की जानकारी दूंगा की Graphics Card Kya Hai, उसका काम क्या होता है, उसके प्रकार कितने हैं, ग्राफ़िक्स कार्ड के बारे में अच्छे से जानने के लिए इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ें|

ग्राफ़िक्स कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड या हार्डवेयर कॉम्पोनेन्ट होता है जो कंप्यूटर, लैपटॉप के मदरबोर्ड से जुड़ा हुआ होता है और मोबाइल में भी उपलब्ध होता है| यह कंप्यूटर और लैपटॉप में कंपनी की तरफ से लगा हुआ आता है और कोई चाहे तो अलग से भी लगवा सकता है|

graphics-card-kya-hai
Graphics Card Information in Hindi

ग्राफ़िक्स कार्ड क्या होता है और क्या काम करता है

ग्राफ़िक्स कार्ड का काम इमेज और विडियो को डिवाइस की स्क्रीन पर उत्पादित कर प्रकाशित करना होता है|

यह कार्ड कंप्यूटर या मोबाइल के ग्राफिकल डाटा को सिग्नल में कन्वर्ट करता है जिससे मॉनिटर उस सिग्नल को समज सकता है जिसके बाद हमें स्क्रीन पर इमेज या विडियो दिखाई देती है|

जितना अच्छा ग्राफ़िक्स कार्ड कंप्यूटर में होता है उतनी ही अच्छी इमेज और विडियो दिखाई देती है|

ग्राफ़िक्स कार्ड कई दुसरें नामों से भी जाना जाता है जैसे की विडियो कार्ड, ग्राफ़िक्स एडाप्टर और विडियो कंट्रोलर|

कंप्यूटर में CPU जो प्रोसेस करता है उसे स्क्रीन पर दिखाने का काम GPU (Graphics Processing Unit) का होता है और इसी GPU में ग्राफ़िक्स कार्ड होता है|

ग्राफ़िक्स कार्ड गेमर्स और विडियो एडिटर्स को ज्यादा काम आता है|

कंप्यूटर और लैपटॉप की तरह हम मोबाइल में अलग से ग्राफ़िक्स कार्ड नहीं लगवा सकते क्यूंकि उसमे अलग से जगह नहीं दी जाती है|

ग्राफ़िक्स कार्ड के फायदे – Benefits of Graphics Card in Hindi

जिस कंप्यूटर में ग्राफ़िक्स कार्ड होता है उस कंप्यूटर में विडियो और इमेज की क्वालिटी अच्छी दिखाई देती है और जिन कंप्यूटर में ग्राफ़िक्स कार्ड नहीं होता है उन कंप्यूटर में इमेज और विडियो की क्वालिटी कुछ खास नहीं होती है|

आप अपने कंप्यूटर में गेम खेलना चाहते हो या फिर प्रोसेसिंग का काम करना चाहते हो तो उसके लिए आप के कंप्यूटर में ग्राफ़िक्स कार्ड होना बहोत जरूरी है क्यूंकि ग्राफ़िक्स कार्ड किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप की स्पीड बढाने में भी मदद करता है|

कंप्यूटर में गेम खेलने के लिए , विडियो एडिटर सॉफ्टवेर चलाने के लिए या फिर किसी बड़े सॉफ्टवेर को चलाने के लिए ग्राफ़िक्स कार्ड बहोत जरूरी होता है|

सभी कंप्यूटर में सामान्य ग्राफ़िक्स कार्ड होते हैं जो किसी सामान्य सॉफ्टवेर को चलाने में मदद करते हैं लेकिन जब हम किसी हाई सॉफ्टवेर का उपयोग करते हैं तो कंप्यूटर की स्पीड बहोत कम हो जाती है और कभी कभी तो बहोत रुक रुक कर चलता है|

जब हमें विडियो एडिटिंग करना हो या वि ऍफ़ एक्स से जुड़े हुए कुछ काम् करने हो तो कंप्यूटर में हाई ग्राफ़िक्स कार्ड का होना बहोत जरूरी होता है|

ग्राफ़िक्स कार्ड के बिना कंप्यूटर में कोई बड़े सॉफ्टवेर इन्स्टाल नहीं हो पाते और कभी इनस्टॉल हो भी जाते हैं तो उनकी वजह से कंप्यूटर हेंग होने लगता है|

कंप्यूटर में HD में विडियो या मूवी देखने के लिए ग्राफ़िक्स कार्ड जरूरी होता है| इस कार्ड के बिना कंप्यूटर में HD मूवी या विडियो रुक रुक कर चलती है या नहीं चलती है|

हाई ग्राफ़िक्स कार्ड का काम बड़े सॉफ्टवेर हो सही से रन करना होता है, हाई ग्राफ़िक्स कार्ड में मेमोरी होती है जिसकी वजह से कंप्यूटर की RAM फ्री हो जाती है जिसकी वजह से कंप्यूटर हेंग नहीं होता है और अच्छे से काम करता है|

ग्राफ़िक्स कार्ड का काम कंप्यूटर में चल रहे सॉफ्टवेर, गेम और विडियो को अच्छे से चलाना होता है|

जिस कंप्यूटर में गेम अच्छे से नहीं चलती इसका मतलब उस कंप्यूटर में सामान्य ग्राफ़िक्स कार्ड है|

जिस कंप्यूटर में हाई ग्राफ़िक्स कार्ड होते हैं उन कंप्यूटर की किंमत सामान्य कंप्यूटर से ज्यादा होती है|

कुछ समय पहेले ग्राफ़िक्स कार्ड कंप्यूटर के मदरबोर्ड से जुड़े हुए आते थे लेकिन आज के समय में हम उन्हें अलग से भी लगवा सकते हैं|

कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल में इमेज और विडियो कितनी अच्छी दिखाई देगी यह ग्राफ़िक्स कार्ड पर निर्भर करता है| कंप्यूटर और लैपटॉप में गेम, विडियो और इमेज ग्राफ़िक्स कार्ड की वजह से साफ़ दिखाई देतीं हैं|

graphics-card-kya-hai-in-hindi
Best Graphics Card

कंप्यूटर में ग्राफिक्स कार्ड कैसे चेक करे ?

किसी भी कंप्यूटर में ग्राफ़िक्स कार्ड चेक करने के लिए My Computer पर राईट क्लिक करें|

Manage के आप्शन पर क्लिक करें

Device Manager पर क्लिक करें

Display Adapter पर क्लिक करें

यहाँ पर आपको दिखाई देगा की आपके कंप्यूटर में कौन सा ग्राफ़िक्स कार्ड है|

Types of graphics card – ग्राफ़िक्स कार्ड के प्रकार

कंप्यूटर में दो तरह के ग्राफ़िक्स कार्ड उपलब्ध है –

Integrated Graphics card: यह कार्ड किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप में पहेले से लगा हुआ आता है| डॉक्यूमेंट बनाने, फ़िल्में देखने के लिए या फिर कुछ सामान्य काम करने के लिए इस कार्ड का उपयोग किया जाता है|

Discrete Graphics card: कंप्यूटर में गेम खेलने के लिए या फिर किसी विडियो एडिटिंग जैसे बड़े सॉफ्टवेर चलाने के लिए और HD मूवी देखने के लिए इस ग्राफ़िक्स कार्ड का उपयोग होता है| इसे कंप्यूटर में अलग से लगवाया जाता है| कंप्यूटर में किसी सामान्य काम करने के लिए इस कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती|

जो लोग अपने कंप्यूटर में हाई ग्राफ़िक्स विडियो गेम खेलते हैं या फिर किसी बड़े विडियो एडिटिंग टूल का उपयोग करते हैं तो उन्हें अपने कंप्यूटर में Discrete Graphics card लगवाना चाहिए|

इस ग्राफ़िक्स कार्ड का खुद का RAM और खुदका प्रोसेसर होता है जिसकी वजह से कंप्यूटर हेंग नहीं होता है|

कंप्यूटर में Graphics card की मेमोरी कैसे चेक करें

Start मेनू में आकर Run सर्च करें

Run box में dxdiag सर्च करें और OK पर क्लिक करें

इसके बाद एक विंडो खुलेगी जिसमे ग्राफ़िक्स कार्ड के साथ दूसरी भी जानकारियां होंगी|

Graphics Card Company

ग्राफ़िक्स कार्ड को कई कंपनियां बनाती हैं जिनमे मुख्य यह हैं:

  • Nvidia
  • Asus
  • EVGA

इन कंपनियों में से सबसे ज्यादा Nvidia, AMD, Intel कंपनियों के ग्राफ़िक्स कार्ड ज्यादा इस्तेमाल किये जाते हैं| मेरे खुद के लैपटॉप में Nvidia का ग्राफ़िक्स कार्ड है|

Top 5 Best Graphics Card in 2022
  • GeForce RTX 3080 (Nvidia)
  • Radeon RX 6800 XT (AMD)
  • GeForce RTX 6700 XT (Nvidia)
  • Radeon RX 6700 XT (AMD)
  • GeForce RTX 3060 (Nvidia)
Graphics Card Price

सभी ग्राफ़िक्स कार्ड की किंमत उनकी मेमोरी साइज़ के मुताबिक अलग अलग होती है, जिस ग्राफ़िक्स कार्ड में मेमोरी ज्यादा होती है उसकी किंमत ज्यादा होती है और जिसमे मेमोरी कम होती है उसकी किंमत भी कम होती है|

आज के समय में 2GB ग्राफ़िक्स कार्ड की किंमत 3500 रुपए से लेकर 38500 रुपए तक होती है|

3GB ग्राफ़िक्स कार्ड की किंमत 4000 रूपये से लेकर 18000 रुपए तक होती है|

4GB ग्राफ़िक्स कार्ड की कीमत 6000 रुपए से लेकर 87000 रुपए तक होती है|

8GB ग्राफ़िक्स कार्ड की किंमत 10000 रुपए से लेकर  90000 रुपए तक होती है|

FAQs – Graphics card के बारे में पूछे जानेवाले सवाल

ग्राफ़िक्स कार्ड क्या है और इसका उपयोग क्या है?

ग्राफ़िक्स कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड या हार्डवेयर कॉम्पोनेन्ट होता है जो कंप्यूटर, लैपटॉप के मदरबोर्ड से जुड़ा हुआ होता है| ग्राफ़िक्स कार्ड का काम इमेज और विडियो को डिवाइस की स्क्रीन पर उत्पादित कर प्रकाशित करना होता है|

ग्राफ़िक्स कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

ग्राफ़िक्स कार्ड मुख्यरूप से दो प्रकार के होते हैं: Integrated Graphics Card और Discrete Graphics Card

बेस्ट ग्राफ़िक्स कार्ड कौन से हैं?

Nvidia कंपनी का GeForce RTX 3080 और AMD कंपनी का Radeon RX 6800 XT सबसे बेस्ट ग्राफ़िक्स कार्ड हैं|

ग्राफ़िक्स कार्ड कंपनी कौन सी हैं?

Nvidia, AMD, Intel, Asus, EVGA यह सब ग्राफ़िक्स कार्ड कंपनी हैं|

Conclusion – Graphics Card Kya Hai

इस पोस्ट में मैंने आपको Graphics Card Kya Hai, ग्राफ़िक्स कार्ड के प्रकार, ग्राफ़िक्स कार्ड के फायदे और उसकी किंमत के साथ उसे बनानेवाली कंपनियों के नाम भी बताये| यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और हमसे इस पोस्ट में कही पर कोई गलती हो गयी हो तो उसे भी बताए ताकि हम जल्दी उसे सुधार सकें|

इन्हें भी जरूर पढ़ें

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.