इस लेख को पूरा पढने के बाद आपको यह पता चल जायेगा की GPS Kya Hai और इसको इस्तेमाल करने से क्या फायदे होते हैं| GPS की बारे में सभी तरह की जनकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें|
कई सालों पहेले हम इंसान एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए दिन में सूरज की दिशा और रात में तारों के समूह का सहारा लेते थे लेकिन आज के इस टेक्नोलॉजी वाले ज़माने में हम ऐसा बिलकुल भी नहीं करते क्यूंकि आज हमारे पास GPS नाम की एक तकनीक है जिसकी मदद से हम इस धरती पर मौजूद किसी भी जगह का आसानी से पता लगा सकते हैं और इसके साथ उस जगह के मौसम की भी जानकारी ले सकते हैं|
GPS एक ऐसा रेडियो नेविगेशन सिस्टम है जो किसी भी जगह की किसी भी मौसम में सही जानकारी बताता है और इसे वैश्विक स्थान-निर्धारण प्रणाली भी कहा जाता है|
हम इस धरती पर मौजूद किसी भी जगह चले जाए लेकिन फिर भी GPS की मदद से हमारी लोकेशन का आसानी से पता लगाया जा सकता है| GPS एक Space-Based Satellite Navigation System है जिसकी मदद से हम किसी भी जगह के मौसम की जानकारी और वहां के समय के बारे में पता लगा सकते हैं|

GPS Kya Hai in Hindi – जीपीएस की परिभाषा
GPS Kya Hai इसे आसन शब्दों ने कहा जाए तो किसी भी जगह और वस्तु के स्थान को पता लगाने का एक अत्याधुनिक सिस्टम|
आज के समय में सभी तरह के मोबाइल में GPS का ऑप्शन दिया जाता है| इसका इस्तेमाल करने के लिए हमें इसकी आइकॉन पर क्लिक करके इसे ON करना है जिसके बाद यह हमारी लोकेशन बताएगा और हम जहाँ जाना चाहते हैं उस जगह का रास्ता भी बताएगा|
अंतरिक्ष में छोड़े गए उपग्रह द्वारा सॉफ्टवेर एप्लीकेशन की मदद से हम GPS का इस्तेमाल करके किसी भी देश की कहीं की भी लोकेशन और समय की जानकारी ले सकते हैं| मुख्य तौर पर इसका इस्तेमाल किसी की लोकेशन पता करने के लिए, किसी जगह की भौगोलिक स्थिति पता करने के लिए, और वहां का समय और मौसम का पता करने के लिए किया जाता है|
पृथ्वी की कक्षा में तक़रीबन 24 उपग्रह छोड़े गए हैं जिनकी मदद से हम इस Navigation सिस्टम का यानी GPS का इस्तेमाल कर सकते हैं| आज GPS का इस्तेमाल मोबाइल, बाइक, कार, बस, ट्रेन, हवाई जहाज, और दूसरी भी कई जगहों पर होने लगा है|
GPS History in Hindi – GPS का इतिहास
GPS को Roger L Easton ने बनाया था वह नेवल रिसर्च लेबोरेटरी के हेड थे| इस सिस्टम को ज्यादा अच्छा बनाने के लिए कुछ और लोगोने भी अपना योगदान दिया था जिनके नाम Ivan Getting और Bradford Parkinson और Dr Gladys West हैं|
GPS को सबसे पहेले संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 1960 में सैनिको के लिए बनाया गया था और उस समय इसका उपयोग सिर्फ आर्मी के उपयोग के लिए ही किया जाता था| इसका इस्तेमाल सबसे पहेले अमरीकी पनडुब्बियों को ट्रेक करने के लिए किया गया था जो सफल हुआ था
1980 के बाद आम जनता को भी इसका उपयोग करने दिया गया| GPS की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए हमें किसी तरह के कोई पैसे नहीं देने पड़ते यह सभी के लिए निःशुल्क होता है|
GPS एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिये हम किसी की भी location का आसानी से पता लगा सकते हैं| GPS हमें सॅटॅलाइट की मदद से एक जगह से दूसरी जगह जाने का सही रास्ता बताता है|
जब हम किसी अनजान जगह पर खो जाये तो हमें अपने मोबाइल में मौजूद GPS सिस्टम ON कर लेना चाहिए| ऐसा करने पर वह हमारी लोकेशन बताएगा और वहां से हम जहाँ जाना चाहते हैं वहां का सही रास्ता भी बताएगा| या फिर हमें GPS चालू करके हमारी लोकेशन अपने घरवालों को भेजनी चाहिए जिससे वो हमें आसानी से ढूंद लेंगे|
- यह भी पढ़ें: VPN क्या है और इसे क्यूँ इस्तेमाल करना चाहिए?
- यह भी पढ़ें: Cyber Attack क्या है? कौन और क्यूँ साइबर अटैक करता है?

How to work GPS in Hindi – GPS कैसे काम करता है?
GPS का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किसी भी चीज की लोकेशन का पता लगाने के लिए किया जाता है जैसे की बस, ट्रेन, कार वगैरा| GPS रिसीवर के साथ जुड़कर काम करता है जो सेटेलाइट से मिले डाटा की गणना करता है| गणना मतलब वह कम से कम चार सेटेलाइट की मदद से लोकेशन का पता लगाता है
जीपीएस में पोजीशन चार सेटेलाइट की मदद से पता लगाईं जाती है जिसमे पोजीशन को सही से बताने के लिए अक्षांश और देशांतर का इस्तेमाल किया जाता है और इसमें पोजीशन की रेंज 10 से 100 मीटर तक होती है| जब जीपीएस लोकेशन का सही से पता लगा लेता है तो वह वहां तक जाने में लगने वाले समय की भी गणना कर लेता है|
Uses of GPS in Hindi – GPS का उपयोग
- Navigation – किसी एक Location से दुसरे Location का रस्ता बताना (जब हमें एक जगह से दूसरी जगह जाना हो और हमें रस्ता पता ना हो तब हम Navigation का इस्तेमाल करते हैं)
- Location – किसी जगह या वस्तु की Location का पता लगाना (जब हमें किसी जगह का पता लगाना होता है तो हम Location का इस्तेमाल करते हैं)
- Tracking – किसी वस्तु, गाडी या इंसान पर नजर रखना (जब हम किसी की गति विधियों पर नजर रखना चाहते हों की वह कहाँ जा रहा है तो हम Tracking इस्तेमाल करते हैं)
- Mapping – इन धरती की सभी जगहों का एक Map बनाना (इसमें हम धरती की सभी जगहों को 2D और 3D में देख सकते हैं)
- Timing – इस धरती पर मौजूद किसी भी जगह के टाइम का अंदाजा लगाना (इसकी मदद से हम किसी भी जगह के टाइम का पता लगा सकते हैं)
Importance of GPS in Hindi – GPS का महत्व
आज के समय GPS का बहोत महत्व है क्यूंकि लगभग सभी जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है| आज हम मोबाइल की मदद से आसानी से GPS का इस्तेमाल कर सकते हैं| जब हम किसी अनजान जगह जाते हैं और वहां के रास्ते के बारे में नहीं जानते हैं तो हम GPS की मदद से रास्ते का पता लगा सकते हैं इस तरह GPS एक आम आदमी के लिए काफी महत्वपूर्ण है|
कई बड़ी-बड़ी Online Shopping कंपनियां और Online Delivery कंपनियां अपने सामान को ग्राहक तक पहोंचने के लिए GPS का ही इस्तेमाल करतीं हैं| जिनमे Online Food Delivery कंपनीयां Swiggy और Zomato भी शामिल है जो फ़ूड डिलीवर करने के लिए GPS System का इस्तेमाल करती है| इस तरह बड़ी-बड़ी कंपनियां भी GPS पर निर्भर हैं|
आज जीपीएस इतना ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है की हम इसका इस्तेमाल कार, बस, प्लेन, जहाज, कंप्यूटर, मोबाइल, कैमरा में किया जाता है|
इस सिस्टम को Entertainment और Gaming में भी काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है|
भूकंप, तूफ़ान, सुनामी जैसी प्राकृतिक विपदा का अनुमान लगाने में भी इस सिस्टम का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है|
Health और Fitness से जुडी हुई चीजों में भी GPS का इस्तेमाल होता है जैसे की Smart watch, इसकी मदद से हम Running Stem Count कर सकते हैं|
इन सभी के अलावा मोबाइल, मिलिट्री, ड्रोन, सेल्स, स्पोर्ट्स में GPS को इस्तेमाल किया जा रहा है|
What is GPS Locking in Hindi – GPS Locking क्या है ?
GPS Locking की मदद से ही किसी भी जगह का सही से पता लगाया जाता है| जीपीएस लॉक ट्रैकर की गति पर निर्भर करता है मतलब की हम जिसे ट्रैक कर रहे हैं वह किस गति में है और उसकी गति क्या है| यानी हम जिसे ट्रैक कर रहे है वह कार में है तो उसे ट्रैक करना थोडा मुश्किल हो जाता है और अगर वह किसी जगह पर स्थिर है तो उसे ट्रैक करना आसन है|
Mobile में GPS कैसे ON करें?
सभी मोबाइल में GPS को ON करने का एक साधारण तरीका होता है जिसमे हमें मोबाइल के Setting में जाकर Location में जाना है| Location में जाने के बाद हमें Location को ON करना होता है| Location को ON करतेही हमारे मोबाइल का GPS ON हो जाएगा|
मोबाइल में GPS कैसे चलायें?
मोबाइल में GPS चलाने के लिए हमें Google Map या कोई और Map Application को खोलना है और इसके साथ हमें लोकेशन भी ON कर लेनी है| Map को खोलते ही उसमे हमारी Location दिखाई देगी| इस Map के जरिये हम किसी भी जगह की Location और रास्ते को देख सकते हैं| मैप में हमें जिस जगह पर जाना है उस जगह को सर्च करना है, सर्च करने बाद वह लोकेशन हमें मोबाइल की स्क्रीन पर दिखेगी| इस एप्प की मदद से हम एक जगह से दूसरी जगह जाने का रास्ता भी देख सकते हैं और इसके साथ हम वहां बाइक, कार या बस से जाएँगे तो कितना समय लगेगा यह भी देख सकते हैं|
इस तरह हम Map Application की मदद से किसी भी जगह के रस्ते, वहां पर मौजूद बिल्डिंग, दुकान, हॉस्पिटल और सभी तरह की जगहों के बारे में पता लगा सकते हैं| इस तरह हम अपने मोबाइल में आसानी से GPS चला सकते हैं|
FAQs – GPS के बारे में पूछे जानेवाले सवाल
GPS किसने और कब बनाया?
GPS को Roger L Easton ने 1960 में बनाया था| इस सिस्टम को किसी वस्तु और जगह का पता लगाने के लिए बनाया गया था|
GPS का पूरा फुल फॉर्म क्या है?
GPS का पूरा फुल फॉर्म Global Positioning System है जिसे वैश्विक स्थान-निर्धारण प्रणाली भी कहा जाता है|
GPS क्या होता है?
GPS एक रेडियो नेविगेशन सिस्टम है जो धरती पर मौजूद किसी भी जगह और वस्तु की सही Location बताता है और उस Location तक पहोंचने में कितना समय लगेगा यह भी बताता है|
Conclusion – GPS Kya Hai
इस लेख की शुरुआत में मैंने आपको बताया की GPS Kya Hai और GPS का इतिहास फिर हमने देखा की जीपीएस कैसे काम करता है और क्या काम करता है| आप लोगों को यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं|
इन्हें भी जरुर पढ़िए
- वो Technology जो हमें एक अलग दुनिया का एहसास कराती है
- Internet Of Things (IOT) क्या है और यह कैसे हमारा Future बदल सकता है?
- E-Commerce क्या है और इसे कहाँ से शुरू करें?
- Augmented Reality क्या है और क्या इसे Smart Phone से देखा जा सकता है?

मेरा नाम मोहम्मद नौशाद शैख़ है और मैं गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहेता हूँ| मैं SAL College Of Engineering में B.E में Information Technology की पढाई कर रहा हूँ| मुझे कंप्यूटर और सॉफ्टवेर से जुडी हुई नयी नयी जानकारियां प्राप्त करने का शौख है और मैं अपने इसी शौख की वजह से आज इस ब्लॉग के जरिये मैं जो भी सीखता हूँ उसे दूसरों तक पहोंचाने की कोशिश कर रहा हूँ|