augmented-reality-kya-hai

Augmented Reality Kya Hai – क्या इसे स्मार्ट फ़ोन से देखा जा सकता है?

इस लेख में आपको बतौगा की Augmented Reality Kya Hai और इसे क्यूँ इस्तेमाल किया जाता है और इसके साथ यह भी बताऊंगा की कौन सी Application की मदद से हम AR इस्तेमाल कर सकते हैं|

Augmented का मतलब होता है की किसी भी चीज को अच्छे से बताना और Reality का मतलब सच्चाई या हकीकत होता है| इसे सही तरीके से कहा जाए तो किसी भी चीज को बहेतर बना के कुछ ऐसे दिखाना जैसे की वह हकीकत हो|

यह टेक्नोलॉजी Virtual Reality का ही एक प्रकार है जिस वजह से एआर में भी वर्चुअल रियलिटी की तरह एक कुत्रिम वातावरण तैयार किया जाता है जो बिलकुल असली लगता है|

What is Augmented Reality in Hindi – ऑगमेंटेड रियलिटी क्या है?

आज हम सभी इन्टरनेट का इस्तेमाल करते हैं और हम सभी ने जाने अनजाने में Augmented Reality का इस्तेमाल किया ही होगा लेकिन हमें पता नहीं होता की इस टेक्नोलॉजी को ऑगमेंटेड रियलिटी कहा जाता है तो चलिए में आपको इस लेख में Augmented Reality Kya Hai बहोत ही अच्छे से बताऊंगा|

जिस तरह वर्चुअल रियलिटी में पूरी तरह से एक अलग कुत्रिम वातावरण का निर्माण किया जाता है उसी तरह ऑगमेंटेड रियलिटी में एक कुत्रिम वातावरण को असली दुनिया के साथ जोड़कर एक विडियो की मदद से दिखाया जाता है| यानी की ऑगमेंटेड रियलिटी को कुत्रिम और असली दुनिया का मिश्रण भी कहा जा सकता है|

इस टेक्नोलॉजी में कैमरा की मदद से असली दुनिया की Video और Image में एक आभासी तत्व को जोड़ा जाता है जिसे Computer Graphics की मदद से बनाया जाता है जिसके बाद वह आभासी तत्व पूरी तरह से असली लगने लगता है|

Meaning of Augmented Reality in Hindi – ऑगमेंटेड रियलिटी का मतलब क्या है?

Augmented Reality को AR के नाम से भी जाना जाता है जिसे Virtual Reality में नए बदलाव करके बनाया गया है| AR को Recognition Algorithm की मदद से बनाया गया है जिस वजह से यह Real World और Virtual World को मिलाकर एक नया वातावरण तैयार करता है जिस वजह से इस वातावरण में वर्चुअल चीजें भी असली दुनिया की तरह लगती है|

AR Technology में 3D Objects और Real World को कंप्यूटर की मदद से इस तरह बनाया जाता है की उसमे वह 3D Object भी Real World की तरह लगता है|

augmented-reality-kya-hai
AR Kya Hai

How Augmented Reality works in Hindi – ऑगमेंटेड रियलिटी कैसे काम करता है?

ऑगमेंटेड रियलिटी के काम करने की एक रूपरेखा होती है मतलब की इसके काम करने के कुछ स्टेप्स हैं और इन्ही स्टेप्स पर निर्भर रहकर ऑगमेंटेड रियलिटी काम करता है|

मोशन ट्रैकिंग (Motion Tracking): मोशन ट्रैकिंग का मतलब फ़ोन की स्थिति का पता लगाना होता है| जब आप अपने फ़ोन का कैमरा चालू करते हैं तो उसके साथ गयरोस्कोप भी चालू हो जाता है| गयरोस्कोप और कुछ नहीं बलि एक सेंसर होता है जिसकी मदद से फ़ोन की स्थिति का पता लगाया जा सकता है यानी की फ़ोन कितनी डिग्री पर झुका हुआ है| इस गयरोस्कोप की मदद से ऑगमेंटेड रियलिटी फ़ोन के मोशन को ट्रैक कर सकता है|

लाइट एस्टीमेशन (Light Estimation): फ़ोन में मौजूद एक सेंसर द्वारा आसपास की लाइट का अनुमान लगाया जाता है| आसपास की लाइट का अंदाजा लगाकर फिर उस हिसाब से 3D Objects की परछाई को बनाया जाता है जिस वजह से वह Object बिलकुल असली लगता है|

फ्लैट सरफेस (Flat Surface): ऑगमेंटेड रियलिटी जो 3D Objects बनाता है वह सिर्फ एक Flat Surface पर ही दिखाई देता है इसलिए ऑब्जेक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए एक फ्लैट सरफेस का होना बहोत जरुरी है|

ऑगमेंटेड रियलिटी कैसे काम करता है इसे अच्छे से बताया जाए तो यह पहेले गयरोस्कोप की मदद से फ़ोन की डिग्री का पता चलाता है और आसपास मौजूद लाइट का अंदाजा लगाकर एक 3D Object बनाता है और उसे एक Flat Surface पर प्रदर्शित करता है इस तरह एक ऑगमेंटेड रियलिटी काम करता है|  

Augmented Reality Devices – ऑगमेंटेड रियलिटी के उपकरण
  • Smart Phone: जी हाँ, आपने बिलकुल सही पढ़ा हम अपने स्मार्ट फ़ोन में AR Application की मदद से Augmented Reality का अनुभव कर सकते हैं|
  • Holographic Display: आपने मार्वल की आयरन मैन मूवी देखि होगी तो उसमे इस होलोग्राफिक डिस्प्ले दिखाया गया है जिसकी मदद से आयरन मैन अपने सूट को डिज़ाइन करता है| इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की इसका अनुभव करने के लिए हमें कोई भी डिवाइस पहनने की जरुरत नहीं पड़ती|
  • Smart Glass: यह ऐसे चश्मे होते हैं जिनको पहनने के बाद हम बड़े आराम से किसी भी 3D Object को देख सकते हैं|

Uses of Augmented Reality in Hindi – ऑगमेंटेड रियलिटी के उपयोग क्या हैं?

  • गेमिंग: आज से समय सभी लोग गेम खेलना पसंद करते हैं और धीरे धीरे गेमिंग का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है जिस वजह से गेमिंग कंपनी भी गेम बनाने के लिए नयी नयी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके Game Develop कर रही हैं और इन नयी टेक्नोलॉजी में ऑगमेंटेड रियलिटी भी शामिल है| ऑगमेंटेड रियलिटी की मदद से डेवलप की गयी गेम खेलने में काफी मजेदार होती है जिस वजह से ऑगमेंटेड रियलिटी का उपयोग गेमिंग क्षेत्र में समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है|
  • मेडिकल प्रशिक्षण: AR की मदद से मेडिकल के छात्रों को जटिल सर्जरी का प्रशिक्षण देने के मुख्यरूप से Augmented Reality का सहारा लिया जाता है क्यूंकि इसकी मदद से बहोत ही आसानी से छात्रों को शरीर के सभी अंगों के बारे में सही से समझाया जा सकता है|
  • ऑनलाइन शौपिंग: हम जब ऑनलाइन शौपिंग करते हैं तो किसी भी प्रोडक्ट को अपने हाथ से घुमा फिरा कर चेक नहीं कर सकते जिस वजह से E-Commerce कंपनियां अपनी प्रोडक्ट के बारे में अच्छे से बताने के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी का इस्तेमाल करती हैं|
  • डिज़ाइन और मॉडलिंग: बिल्डिंग और मकान के आर्किटेक्चर को बनाने के लिए AR Technology का इस्तेमाल किया जाता है| बिल्डिंग या मकान बनने के बाद कैसा दिखेगा इसका पता लगाने के लिए AR का उपयोग किया जाता है और आज के समय तो इंटीरियर डिज़ाइन करने के लिए भी AR का इस्तेमाल किया जा रहा है|
  • सैन्य प्रशिक्षण: आर्मी में सैनिकों को युद्ध का प्रशिक्षण देने के लिए Augmented Reality का उपयोग किया जाता है क्यूंकि इसकी मदद से सैनिको को किसी प्रकार की जान की हानी पहोंचाये बिना अच्छे से युद्ध के बारे में सभी दांव पेंच सिखाये जा सकते हैं| ऑगमेंटेड रियलिटी का उपयोग युद्ध पर जाने से पहेले उस जगह के बारे में अच्छे से जानकर प्लान बनाने के लिए भी उपयोग किया जाता है|
  • पर्यटन क्षेत्र: इस टेक्नोलॉजी का उपयोग टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए भी किया जा रहा है जैसे की किसी जगह के टूर पर जाने से पहेले टूरिस्ट को AR की मदद से उस जगह को दिखाकर टूरिस्ट को आकर्षित किया जाता है|
  • शिक्षा क्षेत्र: छात्रों को किसी भी विषय में बड़ी आसानी से समजाने के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी का इस्तेमाल किया जाता है| इस टेक्नोलॉजी की मदद से छात्रों की किसी भी कठिन प्रश्न को आसानी से समझाया जा सकता है|
  • मनोरंजन क्षेत्र: शौपिंग मॉल में Brand Advertising के लिए AR का इस्तेमाल किया जाता है|

Advantages of Augmented Reality in Hindi – ऑगमेंटेड रियलिटी के क्या फायदे हैं?

Education System को AR की मदद से पहेले से बहेतर बनाया जा सकता है|

आर्मी में Augmented Reality का इस्तेमाल करके युद्ध अभ्यास का खर्चा बचाया जा सकता है|

Augmented Reality Examples – ऑगमेंटेड रियलिटी के उदहारण

इस टेक्नोलॉजी की मदद से किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग आसानी से दी जा सकती है|

किसी भी प्रकार के वास्तविक ज्ञान को सही तरीके से बताने के लिए इस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है|

इस टेक्नोलॉजी का अनुभव करने के लिए हमें पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ती क्यूंकि इसका अनुभव हम अपने स्मार्ट फ़ोन से भी कर सकते हैं|

Best AR Applications

  • Houzz
  • IKEA Place
  • YouCam Makeup
  • GIPHY World
  • Google Lens
  • Augment
  • ROAR
  • Snapchat
  • Pokemon Go
  • Lens Studio

Augmented Reality के बारे में पूछे जानेवाले कुछ सवाल

ऑगमेंटेड रियलिटी क्या है हिंदी में समझाइए?

ऑगमेंटेड रियलिटी एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमे 3D Objects और Real World की मदद से एक नया वातावरण बनाया जाता है जिसमे वह 3D Objects भी बिलकुल Real World की तरह लगता है|

AR के उदाहरण बताइए?

AR के उदाहरण कुछ इस प्रकार हैं: Pokemon Go, IKEA Studio App, Google Glass, Social Media Filters

Conclusion – Augmented Reality Kya Hai

इस लेख की शुरुआत में मैंने आपको बताया की Augmented Reality Kya Hai और यह कैसे काम करता है और इसे कहाँ इस्तेमाल किया जाता है और इसके बाद मैंने आपको बताया की इस टेक्नोलॉजी का अनुभव करने के लिए हमें किन डिवाइस की जरुरत पड़ती है और फिर मैंने आपको AR के उदहारण और कुछ Application के बारे में बताया| इस तरह मैंने आपको ऑगमेंटेड रियलिटी के बारे सभी तरह की जानकारी दी और आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं|

इन्हें भी जरूर पढ़ें

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.